GVK group ने कहा, अडाणी को मुंबई हवाई अड्डा बेचने के लिए कोई दबाव नहीं था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2023

हैदराबाद। विभिन्न कारोबार से जुड़ा जीवीके ग्रुप ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उसके ऊपर मुंबई हवाई अड्डे में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए किसी तरह का ‘बाहरी दबाव’ नहीं था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में समूह पर दबाव होने का आरोप लगाया था। उन्होंने संसद में कहा था कि भारत सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर जीवीके से मुंबई हवाई अड्डा लेकर उसे अडाणी को सौंप दिया। गांधी के इस आरोप के एक दिन बाद जीवीके ने इस मामले में यह बयान दिया है। जीवीके के प्रवक्ता ने पीटीआई-से कहा, ‘‘मुंबई हवाई अड्डे में हिस्सेदारी अडाणी को बेचने का फैसला प्रबंधन ने लिया था और इसके लिए हमपर कोई ‘बाहरी दबाव’ नहीं डाला गया।

इसे भी पढ़ें: BJP प्रदेश संगठन में जल्द होगा फेरबदल, सुभासपा से लोकसभा चुनाव में गठबंधन की संभावना बढ़ी

 

उन्होंने बताया कि अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी ने उनसे संपर्क किया था और कहा था कि उनकी हवाई अड्डे में रुचि है और क्या जीवीके समूह उनके साथ सौदा करने का इच्छुक है। रेड्डी ने कहा, ‘‘.अडाणी ने एक महीने में सौदा पूरा होने की बात कही। यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण था। हमने जो कुछ भी किया कंपनी के हित में किया। हमें वित्तीय संस्थानों को कर्ज लौटाने थे और इसीलिए सौदा जल्द-से-जल्द पूरा करना था। चूंकि किसी और निवेशक ने रूचि नहीं दिखाई, हमने अडाणी के साथ सौदा किया।

प्रमुख खबरें

US रेगुलेटर्स ने Bank of America पर $1.2 बिलियन का जुर्माना क्यों लगाया? जानें वजह

Sri Lanka के अनोझन शिवरासा को राहत, Saudi Arabia में Facebook कमेंट पर मिली मौत की सजा पलट दी

PM Narendra Modi के नेतृत्व के 25 साल पूरे होने पर Delhi Cabinet ने जताया आभार

Hardoi में पूनम डेयरी पर प्रशासन की छापेमारी, 38 हजार लीटर दूध पकड़ा