मध्य प्रदेश के बालाघाट में मुठभेड़ के दौरान चार नक्सली ढेर, मार गिराए गए चार नक्सलियों पर था 56 लाख का इनाम

By रेनू तिवारी | Jun 16, 2025

देश से नक्सलियों के सफाए के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहने के बीच मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ एक बड़ी मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में एक पुरुष और तीन महिला नक्सली शामिल हैं। उनके पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया। क्षेत्र में भारी बारिश के बावजूद अभियान अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Cyprus Visit | प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस में व्यापार जगत के लोगों के साथ बैठक में हिस्सा लिया

इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। बालाघाट पुलिस ने एक बयान में कहा कि चारों लोग प्रतिबंधित माओवादी आंदोलन के जीआरबी (गढ़चिरौली-राजनांदगांव-बालाघाट) डिवीजन के क्षेत्रीय समिति के सदस्य थे। बयान में कहा गया, चंदू उर्फ देवचंद की पत्नी रीता उर्फ तुब्बी श्रीरंगु हिदामी महाराष्ट्र की कोरची तहसील के नवेझरी की मूल निवासी थी। वह मध्यप्रदेश में 56 मामलों में वांछित थी और उस पर 14 लाख रुपये का इनाम था।”

इसके मुताबिक, तुलसी उर्फ विमला उर्फ इमला 13 मामलों में शामिल थी, जबकि सुमन 10 मामलों में नामजद थी और दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम था। बयान के अनुसार, चौथा आरोपी रवि छत्तीसगढ़ के पश्चिम बस्तर का रहने वाला था और मध्यप्रदेश में 23 मामलों में वांछित था और उसके सिर पर भी 14 लाख रुपये का इनाम था। बयान में कहा गया है कि मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM Modi की पहली विदेश यात्रा, साइप्रस में गर्मजोशी से स्वागत

बालाघाट मध्यप्रदेश का एक नक्सल प्रभावित जिला है, जिसकी सीमाएं महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से मिलती हैं। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक ग्रेनेड लांचर, एक एसएलआर राइफल, 315 बोर की दो राइफल, वॉकी-टॉकी सेट, सैकड़ों की संख्या में गोलियां और नक्सल साहित्य बरामद किया गया था।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका