UP उपचुनाव को लेकर अखिलेश और जयंत के बीच बनी बात, जानें कहां मैदान में होंगे सपा और आरएलडी के उम्मीदवार

By अंकित सिंह | Nov 09, 2022

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच सीटों को लेकर बात बन गई है। वैसे तो दोनों ही दल गठबंधन में हैं लेकिन उपचुनाव में दोनों किस सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे, इसको लेकर पेंच फंसा रहा था। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने अपने कुनबे को मजबूत रखने की कोशिश में आरएलडी को भी एक सीट पर चुनाव लड़ने मौका दिया है। समाजवादी पार्टी के मुताबिक उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के साथ मिलकर वह मैदान में उतरेगी। जानकारी में यह भी बताया गया है कि एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, दूसरी विधानसभा सीट पर आरएलडी के उम्मीदवार मैदान में होंगे। 

इसे भी पढ़ें: डेंगू की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाएं, हर मरीज को जरूरी उपचार मिले: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर तथा खतौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर 5 दिसंबर को मतदान होना है। 10 नवंबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने को लेकर आखिरी तारीख 17 नवंबर है। सबसे ज्यादा निगाहे रामपुर और मैनपुरी उपचुनाव पर है। मैनपुरी जहां मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है तो वही रामपुर में हमेशा आजम खान का दबदबा देखने को मिलता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उपचुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में जनता किसे चुनती है। हालांकि, भाजपा का दावा है कि उपचुनाव में कमल हर सीट पर खिलेगा। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह