UCC पर देर नहीं करेंगे, दिल्‍ली में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2023

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी और यह उचित सोच-विचार के साथ किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि हम न तो ज्यादा समय लेंगे। न ही हम चीजों को अस्त-व्यस्त करने में जल्दबाजी करेंगे। हम इस पर (यूसीसी) उचित विचार करेंगे।

इसे भी पढ़ें: आप सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री पर भ्रष्‍टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया

पीएम मोदी के हालिया यूसीसी पुश और उत्तराखंड के यूसीसी के संबंध में एक रोल मॉडल राज्य बनने पर, धामी ने कहा, इस तरह का काम उत्तराखंड में शुरू होगा और यह देश के अन्य हिस्सों में भी जारी रहेगा। यह पूछे जाने पर कि पीएम मोदी के साथ बैठक में क्या बातचीत हुई, सीएम धामी ने कहा, "यह पीएम मोदी की सोच है कि यूसीसी को देश में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने हाल ही में अपनी राय व्यक्त की है। वह इस मुद्दे के सभी पहलुओं से अवगत हैं। 

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !