भाजपा सांसद साक्षी महाराज का दावा, देश में 2024 में नहीं होगा चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

उन्नाव। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने दावा किया है कि 2019 में  मोदी की सुनामी  है और 2024 में देश में चुनाव ही नहीं होगा। अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले साक्षी महाराज ने शुक्रवार को भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा,  2024 में देश में चुनाव ही नहीं होगा। 2014 में तो मोदी लहर थी लेकिन 2019 में मोदी नाम की सुनामी आई हुई है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती। इससे कुछ लोग बौखला गए हैं, कभी (ये लोग) प्रियंका गांधी को राजनीति में ले आते हैं तो कभी गठबंधन हो जाता है।

साक्षी महाराज ने कहा कि हमारे नेता नरेन्द्र मोदी सारे विश्व के लोकप्रिय नेता हैं और अब देश भर में चर्चा हो रही है कि मोदी हैं तो देश है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश में जागृति आयी है। हिन्दू जाग गया है। लोग जाग गये हैं। मैं संन्यासी हूं। मुझे लगता है कि इस चुनाव के बाद 2024 में चुनाव नहीं होगा। केवल यही चुनाव है जो देश के नाम पर लड़ा जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता