क्या कोच के पद पर अब रवि शास्त्री की जगह होंगे राहुल द्रविड़? जानिए कपिल देव का जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर रवि शास्त्री अच्छे नतीजे दे रहे हैं तो उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से हटाने की कोई वजह नहीं है। अक्टूबर नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद शास्त्री का करार खत्म होने वाला है।उनका आगे इस पद पर बने रहना इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह फिर से आवेदन करना चाहते हैं या नहीं। ऐसी अटकलें हैं कि बीसीसीआई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मौजूदा प्रमुख राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच बना सकता है जो इस समय सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं।

प्रमुख खबरें

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बनी सहमति

12 साल में तीसरी बार झुकी मोदी सरकार, आंदोलनों को शुरुआती दौर में कमतर आंकने की बड़ी गलती कर जाती है BJP

NFR Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 6777 पदों पर बंपर भर्ती, युवाओं के लिए Career बनाने का सुनहरा मौका

NEET विवाद: Kiren Rijiju ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर कहा, राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान...