धनतेरस 2022 पर शनि ग्रह के मकर में मार्गी होने से चार राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा भरपूर लाभ

By कमलेश पांडे | Oct 11, 2022

न्यायप्रिय ग्रहदेव शनि जिस पर प्रसन्न होते हैं, मतलब जिसका शनि ग्रह जन्मकुंडली में मजबूत स्थिति में होता है, वह तो रंक से भी राजा बन सकता है। लेकिन यदि जन्मपत्री में शनि ग्रह खराब हो यानी कि अनुकूल नहीं हो तो राजा भी रंक हो जाता है। इसलिए लोग नक्षत्रमण्डल में शनि के अनुकूल होने का इंतजार करते रहते हैं।


ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह के सीधी या फिर उल्टी चाल चलने के प्रभावों के बारे में काफी विस्तार से बताया हुआ है। वैदिक ज्योतिष अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करता है। साथ ही ग्रह समय-समय पर वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं। तीस साल बाद शनि देव के मकर राशि में मार्गी होने से चार राशि वालों को काफी धनलाभ के साथ चहुंमुखी तरक्की के भी प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। 


बता दें कि इस समय शनि मकर राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। लेकिन धनतेरस के दिन यानी 23 अक्टूबर 2022 को शनि मार्गी हो जाएंगे। इस दिन सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर मकर राशि में ही मार्गी होंगे और जनवरी 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे। मकर राशि में शनि का सीधी चाल से चलना 4 राशियों का भाग्योदय करेगा। 

इसे भी पढ़ें: कार्तिक मास में बन रहे हैं शुभ संयोग, 8 नवंबर तक चलेगा कार्तिक मास

बहरहाल, शनि के मार्गी होने से निम्नलिखित चार राशियों की किस्मत जरूर सातवें आसमान में होगी। जहां इन चारों राशियों के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं, वहीं अन्य राशियों के जातकों को कतिपय चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। 


# मेष राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान व व्यापार में होगी वृद्धि

शनि देव के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा असर पड़ने वाला है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साफ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। शनि देव के मार्गी होने से मेष राशि के लोगों को हर क्षेत्र में आशातीत सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। इस समय आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, व्यापार में आपको इस समय जबरदस्त लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय के दौरान आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है। नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं।


# तुला राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, विवादों से मिलेगी निजात

तुला राशि के लोगों के लिए भी आने वाले ढाई साल काफी शुभ होने वाले हैं। शनि के मार्गी होने से इनकी आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ेगा। अब तक बात बात में बिगड़ चुके काम बस थोड़े से ही प्रयासों से बनने लगेंगे। वहीं, लंबे समय से चले आ रहे विवाद में सूझबूझ दिखाने से उनसे निजात मिलेगी। साथ ही एक अरसे से चले आ रहे परिवार के बीच व्याप्त मतभेद भी खत्म होंगे। जिससे इस राशि के जातकों को काफी राहत मिलेगी।


# धनु राशि वालों की जिंदगी में आएगा अहम बदलाव, होगा धनलाभ

शनि ग्रह के मार्गी होने धनु राशि के जातकों की जिंदगी में अहम बदलाव आ सकता है। इस राशि के जातकों के लिए भी ये समय खुशनुमा होगा। धन लाभ के साथ साथ कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। प्रेम विवाह में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। कार्यस्थल में आपके काम की वाहवाही होगी। कोर्ट-कचहरी के पुराने मुकदमों से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा के योग भी बन सकते हैं। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो इस समय आपको कोई पद मिल सकता है। घर में बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में सफलता के प्रबल योग बनेंगे। इस समय आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको छोटे-भाई बहनों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं माता के माध्यम से आपको धनलाभ हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: घर में रखेंगे यह मूर्तिंयां, तो जीवन में आएगी सिर्फ खुशियां ही खुशियां

# मीन राशि वालों को व्यापार व कॅरियर में मिलेगी सुनहरी सफलता

शनि देव मार्गी होने से मीन राशि वालों को व्यापार और कॅरियर में सुनहरी सफलता मिल सकती हैं। इस राशि के जातकों के लिए भी आने वाला धनतेरस और उसके बाद का लगभग ढाई वर्ष लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों को शारीरिक और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन होगा। व्यापार में भी मुनाफा ही मुनाफा होगा। इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी के आसार हैं। इस समय आपके आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। वहीं आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की भी संभावना है।


बता दें कि शनि ग्रह को न्याय का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यदि आपके जीवन में शनि मजबूत है तो फिर आपके साथ अन्याय नहीं हो सकता है और जब शनि खराब होता है तो फिर बड़े से बड़े कष्ट भी झेलने पड़ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नक्षत्र मंडल में सबसे धीमी गति से चलने वाले शनि ग्रह के मजबूत होने से लोहे, मशीनरी, कारखाने से जुड़े बिजनेस आदि में आशातीत तरक्की होती है। कोर्ट केस में जीत मिलती है। व्यक्ति को प्रत्येक कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। समस्त सांसारिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसलिए लोग शुभ शनि का इंतजार बेसब्री से करते हैं। जब यह आता है तो चारो ओर से खुशियों का माहौल बना देता है।


- कमलेश पांडेय

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत