हरियाणा के पिंजौर से एकदम नजदीक हैं ये 5 हिल स्टेशन, शिमला-मनाली कुछ नहीं हैं इनके सामने

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 17, 2024

इस समय देश के ज्यादातर हिस्सें में गर्मी का कहर बरपा रही है। ऐसे में लोग हिल स्टेशन पर छुट्टियां बिताते हैं। यहां गर्मी से राहत तो मिलती है, साथ ही सुकूं भी बहुत मिलता है। वैसे तो भारत में कई हिल स्टेशन हैं, जहां हर साल लोग घूमने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको हरियाणा के पिंजोर के आसपास स्थित हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह हिल स्टेशन ऑफबीट हिल स्टेशन की कैटेगरी में आते हैं। बता दें कि पिंजोर हिमाचल प्रदेश के काफी करीब है, यह जगह एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं है।

पिंजोर से 29 किमी दूर कसौली एक बहुत ही सुंदर जगह है और हिमाचल प्रदेश के सोलन में पड़ती है। ऊंचे पहाड़, घास के मैदान लोगों को भीड़ से दूर सुकून के कुछ पल देते हैं। यहां आप एडवेंचर राइडिंग और रोप वे ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा क्राइस्ट चर्च, सनसेट और मंकी पॉइंट देखने लायक जगह यहां एक हनुमान मंदिर भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि संजीवनी बूटी लाने के लिए हनुमान ने यहां अपना पैर रखा था।

सोलन

अगर आप भी पहाड़ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप एक बार सोलन नहीं घूमा, तो इस बार यहां का टूर  प्लान जरुर करें। प्राकृतिक नजारों से भरपूर है सोलन। यहां पर एक प्राचीन मंदिर है और कई पर्यटक स्थल है। पिंजोर से 48 किमी दूरी पर बसा सोलन मार्च से नवंबर तक घूमने लायक होता है। यहां पर बॉन मठ, क्राइस्ट चर्च, डगशाई जेल म्यूजियम, कुथार का किला और गिलबर्ट ट्रेल पॉपुलर ट्रेवल डेस्टिनेशन हैं। यहां आप मशोबरा और कल्पा जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

चैल

चैल हिमाचल प्रदेश में स्थित एक छोटा और सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। पर्यटकों के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है। चैल में एक जगह है साधुपुल। इस जगह  की खास बात है कि यहां आप छोटी सी नदी के बीच में टेबल लगाकर नाश्ता कर सकता हूं। जरा सोचिए, बीच नदी में चाय नाश्ता का आनंद ले सकते हैं। 

परवाणु

हिमाचल प्रदेश का परवाणु गर्मियों में घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां पर काफी शांति मिल जाएगी आपको। देखा जाए तो 760 मीटर की ऊंचाई पर बसा परवाणु हिमालय का प्रवेश द्वार है। यहां आकर आप टिम्बर ट्रेल, फलों के बाग, गुरुद्वारा नाडा साहिब, पिंजोर गार्डन, मंसा देवी मंदिर और कैक्टस गार्डन को देखना बिल्कुल भी मत भूलना। परवाणु जाने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट चंडीगढ़ एयरपोर्ट है। वहीं अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो कालका से यहां के लिए आपको ट्रेन मिल सकती है।

मशोबरा

शायद ही आपने इस हिल स्टेशन का नाम नहीं सुना होगा। यह हिमालय की गोद में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। पर्यटकों के लिए यह पैसा वसूल ट्रिप साबित होती है। पिंजोर से मशोबरा 102 किमी दूर है। यह जगह फलों के बगीचे, हरे-भरे ओक के जंगलों, मशोबरा झरने, धुंध से नहाई पहाडियों और कलकल करती नदियों के लिए जानी जाती है। 

प्रमुख खबरें

Kharkiv में Russian Attack ने मचाई भारी तबाही, 10 की मौत पर Zelenskyy बोले- रूस को मिलेगा करारा जवाब

PoJK में Internet Shutdown पर बरसी मानवाधिकार परिषद, कहा- अभिव्यक्ति की आजादी और Digital Access का हो रहा हनन

ये है अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर ट्रंप की नई पोस्ट ने मचाई हलचल

Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं