By अनन्या मिश्रा | Jun 26, 2026
किसी भी फंक्शन या इवेंट के दौरान ज्यादातर महिलाएं सूट पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जिनको सूट पहनना पसंद है। तो आप अपने लिए नए डिजाइन के सूट बनवा सकती हैं। वहीं आप अपने सूट की नेकलाइन कुछ नए और डिफरेंट तरीके से बनवा सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-कौन से सूट के नेकलाइन परफेक्ट हो सकते हैं और आपके लुक को भी खास बना सकते हैं।
किसी खास फंक्शन में आप सूट पहनने वाली हैं, तो आप इस तरह के स्माल कॉलर वी नेकलाइन वाले सूट को शामिल कर सकती हैं। इससे आपके लुक डिफरेंट और अट्रैक्टिव लगेगा। ऐसे नेकलाइन वाले सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।
भीड़ से अलग हटकर नजर आने के लिए इस तरह की स्वीटहार्ट नेकलाइन डिजाइन भी बनवा सकती हैं। यह आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे और परफेक्ट लुक देंगे। किसी भी इवेंट आदि में आप इस तरह की नेकलाइन वाले सूट को पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। आप किसी भी टेलर से यह नेकलाइन बनवा सकती हैं।
इस तरह की नेकलाइन भी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। जिसको आप नॉर्मल कुर्ती के लिए भी बनवा सकती हैं या फिर किसी भी तरह के सूट के लिए ऐसे राउंड नेक कट आउट नेकलाइन बेस्ट हो सकती है। इन दिनों ऐसी नेकलाइन वाले सूट काफी ट्रेंड में हैं। आप किसी भी टेलर से इसको बनवा सकती हैं।
अलग लुक पाने के लिए आप स्क्वायर वी शेप नेकलाइन डिजाइन वाले सूट को भी शामिल कर सकती हैं। ज्यादातर महिलाओं के लिए यह सूट के डिजाइंस उनकी पहली पसंद बने हुए हैं। जिसको बनवाकर अपने सूट की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के नेकलाइन आपको भीड़ से हटकर लुक देने सहायता करेंगे।