बेहद आम हो गई हैं ये 5 जानलेवा बीमारियाँ, आधुनिक लाइफस्टाइल से स्वास्थ्य पर हो रहा है यह असर

By प्रिया मिश्रा | Mar 09, 2022

आधुनिक समय में तकनीकी विकास के साथ जीवन भी तेजी से बढ़ रहा है। इससे हमारा जीवन तो आसान हो गया है लेकिन इसका हमारे स्वास्थ्य पर बहुत नकारत्मक प्रभाव पद रहा है। खराब लाइफ़स्टाइल, खानपान की गलत आदतें, शराब और सिगरेट का सेवन और तनाव से हमारे शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव हो रहा है। हमारी मॉडर्न लाइफस्टाइल के कारण हमारे खानपान और रहन-सहन का ढंग बदल गया है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां आम हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में 30 से 69 की उम्र के 14।2 मिलियन लोग हर साल हार्ट अटैक, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के कारण मौत का शिकार हो रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको आधुनिक जीवनशैली से होने वाली 5 गंभीर बीमारियों के बारे में बताएंगे - 

आजकल की आधुनिक जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण दिल की बीमारियों का खतरा बहुत अधिक बढ़ गया है। आज के समय में बुजुर्ग नहीं कम उम्र के लोग भी हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। खान पान की खराब आदतें, सुस्त जीवन शैली, शराब और सिगरेट का सेवन, अत्यधिक स्ट्रेस के कारण दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। 

मोटापा 

आज के समय में मोटापा एक बेहद आम और खतरनाक समस्या है। इसका मुख्य कारण है हमारी आधुनिक जीवनशैली। मोटापा अपने साथ साथ कई अन्य गंभीर बीमारियां भी लेकर आता है। असंतुलित भोजन, जंक फूड का ज्यादा सेवन और सुस्त जीवनशैली के कारण लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। 

डायबिटीज 

भारत में बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। जहां पहले यह बीमारी बड़े बुजुर्गों में ही सुनने को मिलती थी। वहीं, आज बच्चे भी डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। मोटापा, धूम्रपान, खानपान की गलत आदतें और स्वस्थ जीवनशैली के कारण डायबिटीज से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ें: एसिड रिफ्लक्स की समस्या से परेशान हैं तो आजमाएं ये आसान उपाय, नहीं लेनी पड़ेगी कोई दवाई

हाई ब्लड प्रेशर 

आधुनिक लाइफस्टाइल के कारण हाई बीपी की समस्या बेहद आम हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में करीब 100 मिलियन लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। मोटापा, गलत खानपान, शराब का सेवन और तनाव ब्लड प्रेशर के मुख्य कारक हैं। हाई बीपी के कारण दिल की बीमारी का खतरा भी अधिक रहता है। 

मानसिक बीमारियाँ 

आज के समय में हर व्यक्ति अच्छी लाइफस्टाइल जीना चाहता है। इसके लिए लोग दिन भर काम करते हैं। आजकल की भागती दौड़ती जीवनशैली में लोगों का स्ट्रेस लेवल काफी हाई हो गया है। आज की आधुनिक लाइफस्टाइल के कारण बड़ी संख्या में लोग डिप्रेशन, एंजाइटी और स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी