Samay Raina के शो India’s Got Latent 2 में प्रमोशन करने पहुंचीं ये अभिनेत्रियां, Viral हुई तस्वीर

By एकता | May 19, 2026

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट विवादों में घिरने के बाद बंद हो गया था। लेकिन अब यह शो अपने दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सोशल मीडिया पर सीजन 2 के सेट से एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इस तस्वीर में बॉलीवुड की दो मशहूर एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: Ananya-Lakshya के इंटीमेट सीन्स पर Censor Board की कैंची, हटाए गए 96 सेकंड के Kissing Scenes

सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़

इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने बेहद मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं। शो के जबरदस्त रोस्टिंग फॉर्मेट को देखते हुए एक यूजर ने लिखा, "अब तो ये पापड़ की तरह रोस्ट होने वाली हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "क्या ये समय रैना के तीखे जोक्स झेल भी पाएंगी?" फैंस इस बात को लेकर बेहद उत्सुक हैं कि फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ शो में कैसा एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: बेटी Saraayah के लिए Kiara Advani ने सहेजा Met Gala का पल, बोलीं- उसे बताऊंगी हम साथ थे

कब रिलीज होगी अल्फा?

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की यह फिल्म अल्फा वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है। पहले यह फिल्म साल 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल गई है। यह फिल्म अब 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस एक्शन पैक्ड फिल्म में आलिया और शरवरी के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में यह फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित