आलिया भट्ट ही नहीं ये एक्ट्रेसेस भी शादी के कुछ समय बाद हो गई थी प्रेगनेंट, सास नीतू कपूर का नाम भी है लिस्ट में शामिल

By एकता | Jun 28, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 27 जून की सुबह अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा से सबको चौका दिया। अभिनेत्री ने अपने माँ बनने की खुबखबरी को शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर की और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारा बच्चा आने वाला है"। माँ बनने की घोषणा के बाद से ही आलिया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और उनकी प्रेगनेंसी अब टॉक ऑफ़ द टाउन बन चुकी है। आपको बता दें, अभिनेत्री इसी साल 14 अप्रैल को अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के दो महीने बाद ही आलिया के प्रेगनेंट हो जाने से लोगों के बीच चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि आलिया शादी से पहले से प्रेगनेंट थी। हालाँकि सच्चाई क्या है वो तो आने वाला समय ही बताएगा।

इसे भी पढ़ें: Yatch पर सनसेट का लुफ्त उठाती नजर आईं Shehnaaz Gill, लोगों को पसंद आया सादगी भरा अंदाज

नीतू कपूर


आलिया भट्ट की सासू माँ और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर भी शादी के कुछ महीनों बाद ही प्रेगनेंट हो गयी थीं। अभिनेत्री 22 जनवरी 1980 को दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं और उन्होंने 15 सितम्बर 1980 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। प्रेगनेंसी के बाद नीतू कपूर ने अपने उभरते एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

इसे भी पढ़ें: Miami बीच पर बिकिनी पहनकर Esha Gupta ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, वीडियो देख उड़े लोगों के होश, कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट

श्रीदेवी


दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी। शादी के एक साल के बितर ही अभिनेत्री ने अपनी बेटी जान्हवी को जन्म दिया। श्रीदेवी की शादी और उनकी प्रेगनेंसी दोनों ही उस समय के हॉट टॉपिक्स थे। खबरों की मानें तो श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गयी थीं।

इसे भी पढ़ें: 'माँ मुझे सब दिखाई दे रहा है': Without Bra, क्रॉप टॉप पहनकर सड़कों पर घूमती कैमरों में कैद हुईं Poonam Pandey

जया बच्चन


बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार जया बच्चन 3 जून 1973 को अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के कुछ समय बाद अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। शादी के कुछ समय बाद यानि मार्च 1974 में अभिनेत्री ने अपनी पहली संतान श्वेता बच्चन को जन्म दिया।

इसे भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 2 की ग्रैंड सक्सेस पर कार्तिक आर्यन को गिफ्ट में मिली लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

भाग्यश्री


अभिनेत्री भाग्यश्री ने अभिनेता सलमान खान की फिल्म "मैंने प्यार किया" से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया। एक फिल्म करने के बाद ही अभिनेत्री ने अपने उभरते करियर को अलविदा कह दिया और साल 1980 में हिमालय दसानी के साथ शादी के बंधन में बंध गयी। शादी के एक साल बाद उन्होंने अपने बेटे अभिमन्यु दसानी को जन्म दिया। भाग्यश्री को आज भी उनकी इस फिल्म के लिए याद किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Namrata Malla ने बिकिनी में लगाए जबरदस्त ठुमके, हाई एनर्जी डांस देखकर हिल गया सोशल मीडिया

महिमा चौधरी


फिल्म से "परदेश" से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री महिमा चौधरी ने साल 2006 में आर्किटेक्ट बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थीं। शादी के कुछ समय बाद ही अभिनेत्री ने अपनी बेटी अरिआना को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिमा ने प्रेगनेंट होने के बाद शादी की थी।

इसे भी पढ़ें: अनुराग कश्यप की बेटी Aaliyah Kashyap ने कभी बॉयफ्रेंड को किया किस तो कभी बिकिनी में बढ़ाया पारा, देखें वायरल तस्वीरें

नेहा धूपिया


बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने 10 मई 2018 को एक गुरुद्वारे में एक निजी समारोह में अभिनेता अंगद बेदी से शादी की थी। अभिनेत्री ने अचानक शादी के बंधन में बंध कर सभी को चौका दिया था। शादी के छह महीने बाद नेहा ने अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी को जन्म दिया। अभिनेत्री शादी से पहले ही प्रेगनेंट थी और लोगों ने उन्हें इस बात के लिए काफी बुरी तरह ट्रोल भी किया था।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Latest Updates: दो बड़ी फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से लेकर अंधेरी में ख़ुशी कपूर के स्पॉट होने तक, पढ़ें अन्य खबरें

दिया मिर्जा


अभिनेत्री दिया मिर्जा ने 15 फरवरी 2021 को बांद्रा में व्यवसायी वैभव रेखी से शादी की थीं। अभिनेत्री ने 1 अप्रैल 2021 को अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की और 14 मई 2021 को एक प्रीमेच्युर बेबी को जन्म दिया। दिया शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गयी थी और उन्हें इस बात के लिए काफी बुरी तरह ट्रोल किया गया था। एक सोशल मीडिया यूजर के सवाल का जवाब देते हुए दिया ने कहा था कि उन्होंने शादी करने का फैसला किया और उसके बाद उन्हें पता चला कि वह माँ बनने वाली है। उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की वजह से शादी नहीं की।

प्रमुख खबरें

Varun Dhawan की मां बनने पर ट्रोल हुईं Mouni Roy, अब ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत की युवा सनसनी Sri Charani बनीं ICC T20I की नंबर 1 बॉलर, रचा इतिहास!

Maharashtra Politics में बड़ी हलचल, Eknath Shinde की विपक्ष को चेतावनी- अभी और भी झटके लगेंगे

क्या UK07 Rider अनुराग डोभाल का हो रहा है Divorce? पत्नी से अलग होने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी