कोलकाता की ये जगहें वेडिंग शॉपिंग के लिए हैं बेस्ट, बजट में कर सकते हैं ढेर सारी खरीददारी

By प्रिया मिश्रा | May 06, 2022

शादी की तारीख तय होते ही शॉपिंग शुरू हो जाती है। हर लड़का या लड़की अपनी शादी में बेस्ट दिखना चाहते हैं। अगर आप कोलकाता में रहते हैं या कोलकाता से शादी की शॉपिंग कर रहे हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको कोलकाता में वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट प्लेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इन जगहों पर बजट में अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं-

कोलकाता का बो बाजार, शादी की शॉपिंग करने के लिए सबसे बेहतरीन बाजारों में से एक है। यह शहर का सबसे बड़ा बाजार है, जहां न केवल कोलकाता से बल्कि पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों से भी लोग शॉपिंग करने आते हैं। इस बाजार में साड़ी, गहने और शादी की अन्य चीजें मशहूर हैं। अगर आप हल्दी, मेहंदी या शादी के लिए साड़ी और लहंगे खरीदना चाहते हैं तो आप यहां खरीददारी कर सकते हैं। इस मार्केट में सिर्फ ट्रेडिशनल ही नहीं, बल्कि वेस्टर्न ड्रेसेज भी मिलती हैं।

हातिबागान बाजार

हातिबागान बाजार, कोलकाता के सबसे मशहूर बाजारों में से एक है। इस मार्केट में आपको एक ही जगह पर डिजाइन वाली साड़ियां सिल्क साड़ियां संबलपुरी साड़ियां हैंडलूम साड़ियां कांजीवरम और बनारसी साड़ियां मिल जाएंगी। अगर आप बजट में अच्छी साड़ियां खरीदना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं। इस बाजार में आप दूल्हा दुल्हन के आउटफिट्स भी खरीद सकते हैं।


बागड़ी या बागरी बाजार

बागड़ी या बागरी बाजार, कोलकाता के सबसे पुराने ओर फेमस बाजारों में से एक है। यहां आप थोक में खरीददारी कर सकते हैं। यहां पर आप शादी के कपड़ों से लेकर अक्सर सीरियल शादी की शॉपिंग भी कर सकते हैं। इस बाजार में आपको चूड़ियां, गहने, हैंड बैग और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी मिल जाएंगे। यहां आप कम दाम में शानदार लहंगे भी खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मेघालय राज्य की खूबसूरती देखेंगे तो बस देखते ही रह जायेंगे

AMB हाट

अगर आप सस्ते में और थोक में खरीददारी करना चाहते हैं तो AMB हाट जरूर जाएं। इस बाजार में आप कम पैसों में। साड़ियां, लहंगे आदि खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप यहां फुटवियर की शॉपिंग भी कर सकते हैं। यह मार्केट उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कपड़ों पर ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर