दूध में एक चम्मच गुलकंद मिलाकर पीने से सेहत को मिलेंगे ये गजब के फायदे

By प्रिया मिश्रा | May 21, 2022

दूध पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही होंगे। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है इसलिए डॉक्टर्स रोजाना दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध को अधिक पौष्टिक बनाने और इसका स्वाद बढ़ाने के लिए लोग अक्सर इसमें कई तरह की चीज़ें मिलाते हैं। आपने दूध में हल्दी, शहद आदि डालकर तो पिया होगा लेकिन क्या आपने कभी दूध में गुलकंद डालकर पिया है? यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। गुलकंद के साथ दूध का सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होगा है। आज के इस लेख में हम आपको दूध के साथ गुलकंद का सेवन करने के फायदे बताएंगे -

दूध में गुलकंद डालकर पीने से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ये गट बैक्टीरिया को बढ़ाता है और आंतों की कार्य प्रणाली को बेहतर तरह से काम करने में भी मदद करता है। रोजाना दूध में गुलकंद मिलाकर पीने से कब्ज और एसिडिटी में लाभ होता है। 

स्ट्रेस दूर करने में मददगार 

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में स्ट्रेस काफी अधिक बढ़ रहा है। ऐसे में दूध में गुलकंद मिलाकर पीने से तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। गुलकंद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जिससे तनाव चुटकियों में दूर होता है। 

छालों से आराम

दूध और गुलकंद का सेवन करने से मुंह के छालों से भी छुटकारा मिलता है। पेट ठीक तरह से साफ़ ना होने के कारण मुंह में छले हो सकते हैं। गुलकंद में विटामिन बी मौजूद होता है, जो छालों को दूर करने में मदद करता है। मुंह के छालों से राहत पाने के लिए दूध में गुलकंद मिलकर पिएँ।

इसे भी पढ़ें: मोटापे के डर से नहीं खाते हैं आम? इन 4 तरीकों से खाएंगे तो नहीं बढ़ेगा वजन

आँखों के लिए फायदेमंद 

दूध में गुलकंद मिलाकर पीना आँखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आपकी आँखों की रोशनी बढ़ सकती है। रोज़ाना रात को रोने से पहले दूध में गुलकंद मिलाकर पीने से आँखों को बहुत लाभ होता है। 

याददाश्त बढ़ाने में फायदेमंद 

दूध और गुलकंद का सेवन करने से याददाश्त को बढ़ाने में मदद मिलती है। गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मेमोरी पावर को बूस्ट करने में प्रभावी है। इसके अलावा, गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, जिससे दिमाग की नसों को आराम पहुँचता है। ऐसे में रात में सोने से पहले दूध और गुलकंद का सेवन करने से नींद अच्छी आती है और याददाश्त बढ़ाने में मदद मिलती  है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा