भारत के ये झरने अपनी खूबसूरती के लिए हैं मशहूर, छुट्टियों में आप भी कर आइए इनकी सैर

By प्रिया मिश्रा | Sep 25, 2021

भारत में घूमने के लिए बहुत सी बेहतरीन जगहें हैं। ऊँचे पहाड़, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत झरने, किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। भारत में कई खूबसूरत झरने हैं जिन्हें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। आज के इस लेख में हम आपको भारत के सबसे सुंदर झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं-

भंबावली वॉटरफॉल, पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा में सह्याद्री पहाड़ियों के पास 1840 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत का सबसे ऊंचाई से गिरने वाला झरना है। यह झरना उर्मोदी नदी से निकलता है। इस वॉटरफॉल का धार्मिक महत्व भी है। 

शिवानासमुद्र वॉटरफॉल 

कर्नाटक राज्य में स्थित और बैंगलोर से लगभग 130 किमी दूर, शिवनासमुद्र जलप्रपात सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। यह वॉटरफॉल कावेरी नदी के किनारे स्थित है और नदी दो अलग-अलग स्थानों - गगनचुक्की और भरचुक्की में विभाजित और गिरती है। यह फॉल एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है और यहाँ आप छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण से गहरा नाता रखने वाले द्वारका शहर में घूमने के लिए है बहुत कुछ

दूधसागर वॉटरफॉल 

1017 फीट की ऊंचाई पर स्थित, दूधसागर झरना गोवा के साथ-साथ भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। इस झरने से बहता पानी दूध की तरह सफेद दिखता है इसलिए इसका नाम दूधसागर रखा गया है। यह झरना गोवा हवाई अड्डे से लगभग 70 किमी की दूरी पर है।

चित्रकोट वॉटरफॉल 

एशिया का सबसे चौड़ा और भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात, चित्रकोट जलप्रपात को "भारत का नियाग्रा फॉल" भी कहा जाता है। छत्तीसगढ़ में स्थित यह झरना बस्तर जिले में इंद्रावती नदी से निकलता है। यहाँ आप भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर भी जा सकते हैं जो इस झरने के पास स्थित है।

जोग फॉल्स

कर्नाटक में शिमोगा जिले के घने सदाबहार जंगल में स्थित, जोग फॉल भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है। जोग फॉल्स को गेरोसप्पा फॉल्स भी कहा जाता है। मानसून के दौरान इसका जल स्तर बढ़ जाता है और कभी-कभी इंद्रधनुष भी दिखाई देता है।

तालाकोना झरना 

270 फीट की ऊंचाई के साथ, तालाकोना झरना आंध्र प्रदेश में सबसे ऊंचा झरना है। यह देश के सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है और यह जंगलों और वन्य जीवन के बीच स्थित है। यह चित्तूर में श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है। यह भी माना जाता है कि इस झरने के पानी का औषधीय महत्व है क्योंकि इस क्षेत्र के आसपास कई औषधीय जड़ी-बूटियां हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo के दम पर Al Nassr बना Saudi League Champion, दागे दो गोल

World Cup 2026 से पहले England टीम में बड़ा फेरबदल, Phil Foden और Harry Maguire बाहर