ये हैं वो अमीर उम्मीदवार जिन्होंने Loksabha Election में हासिल की जीत

By रितिका कमठान | Jun 04, 2024

गुंटूर से टीडीपी उम्मीदवार चंद्रशेखर पेम्मासानी ने 344695 मतों से जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही वो लोकसभा चुनावों में जीतने वाले सबसे अमीर सांसद भी बनने जा रहे है। उनके पास सभी सांसदों की अपेक्षा सर्वाधिक संपत्ति है। चंद्रशेखर पेम्मासानी 5,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक है। 

हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार उद्योगपति नवीन जिंदल ने 1,241 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है और वह 30,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से टीडीपी उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी ने 716 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है और वह 2.3 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं, जिससे वह जीत की ओर अग्रसर एक और अमीर उम्मीदवार बन गए हैं।

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 424 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। अभिनेता से नेता बनीं और मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने 278 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। सिंधिया 5 लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीते हैं जबकि हेमा मालिनी 2.8 लाख वोटों से आगे चल रही हैं। इस बार 2,572 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रमुख खबरें

Suriya Birthday: Garment Factory की नौकरी और कड़े Struggle के बाद ऐसे चमकी Saravanan की किस्मत

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती गिरावट

Uttarakhand में अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल, सेना से लौटने के बाद मिलेगी नौकरी में मदद

आपने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुँचाया: NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा पलटवार