Palmistry: हथेली के ये शुभ निशान दिलाते हैं Money और Prestige, क्या आप भी हैं भाग्यशाली

By अनन्या मिश्रा | Aug 22, 2026

हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली की बनावट, रेखाओं और निशानों को देखकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। इनके गहन अध्ययन से जातक के व्यक्तित्व, स्वभाव और आर्थिक स्थिति के बारे में पता चलता है। हथेली पर होने वाली हर एक रेखा का अपना विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली पर बने अलग-अलग निशानों से जीवन के किन पहलुओं के बारे में पता चलता है।

इसे भी पढ़ें: Astrology Tips: रक्षाबंधन पर भाई की कलाई से पहले Temple में इन देवताओं को बांधें राखी, दूर होंगी सभी Problems

जाल का निशान

कई जातकों की हथेली पर जालनुमा निशान होता है। इन जातकों का जीवन काफी संघर्षों से भरा होता है। ऐसे लोगों का करियर विशेष रूप से राजनीति में चमकता है।

स्टार का निशान

हथेली पर स्टार यानी की तारा का निशान होना भी शुभ माना जाता है। इन जातकों को भाग्य का साथ मिलता है। लेकिन अगर दोनों हथेली पर स्टार का निशान होता है, तो ऐसा अशुभ होता है। हथेली पर स्टार का निशान होने से जातक को बहुत धन-संपत्ति मिलती है। वहीं इन लोगों को सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की भी प्राप्ति होती है। 

वृत का निशान

कई लोगों की हथेली पर वृत का निशान भी बना होता है। इस निशान को बेहद शुभ माना जाता है। जिन जातकों की हथेली की रिंग फिंगर के नीचे ऐसा निशान होता है, वह सरकारी नौकरी में आते हैं। इन लोगों का समाज में ऊंचा नाम और पद-प्रतिष्ठा होती है। वहीं अगर मध्यमा उंगली के नीचे यह निशान होता है, तो जातक को अचानक धन लाभ होता है। साथ ही यह जातक काफी भाग्यशाली होते हैं।

प्रमुख खबरें

DMK मीटिंग में MK Stalin का CM Vijay पर हमला, TN विधानसभा को बनाया मूवी सेट

अंक ज्योतिष विश्लेषण: 22 अगस्त को Moolank 4 की New Schemes और Moolank 8 को मिलेगी Success

Cryptocurrency fraud में जालना से फरार आरोपी गिरफ्तार, 4.3 करोड़ की थी ठगी

UP में CM Yogi का एक्शन! चीनी जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों पर ESMA लगेगा