भारत के ये खूबसूरत आइलैंड्स स्वर्ग से नहीं है कम, हनीमून पर जाने के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन

By अनन्या मिश्रा | Mar 15, 2023

भारत की खूबसूरती को निहारने के लिए देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते रहते हैं। भारत में कई ऐसे खूबसूरत आइलैंड्स हैं, जिनकी खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत में स्थित खूबसूरत आइलैंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन आइलैंड्स की खूबसूरती से आपका भी मन वहां जाने को मचल जाएगा। आइए जानते हैं इन आइलैंड्स के बारे में...

गुजरात में स्थित दीव आइलैंड बेहद ही खूबसूरत आइलैंड है। काठियावाड़ प्रायद्वीप के दक्षिणी तट पर यह आइलैंड स्थित है। आपको इस आइलैंड में गुजराती समुदाय और पुर्तगाली संस्कृति का मिला-जुला रूप देखने को मिलेगा। अगर आप भी यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो मार्च से जुलाई का महीना सबसे बेस्ट रहगा। यहां पर गर्मियों में तापमान औसतन 31 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

बैरन आइलैंड, अंडमान

अंडमान में स्थित बैरन आइलैंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बता दें कि भारत में स्थित यह द्वीप एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। इसके अलावा इस द्वीप में आवास की कोई भी सुविधा नहीं है। अंडमान द्वीपों में सबसे पूर्वी द्वीप बैरन आइलैंड है।

माजुली, असम

दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित माजुला आइलैंड है। बता दें कि यह आइलैंड दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी और उत्तर में सुबनसिरी नदी द्वारा निर्मित है। यह 16वीं शताब्दी के बाद से असम की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। 

साओ जैसिंटो

मोरमुगाओ खाड़ी में मौजूद साओ जैसिंटो एक छोटा सा द्वीप है। समुद्र तट से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर आइलैंड बोगमालो स्थित हैं। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। ऐसे में अगर आपको भी नेचर से प्यार है तो यह आइलैंड आपके लिए बेस्ट विकल्प है। क्योंकि इस आइलैंड पर अपार प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी।

अंडमान आइलैंड

अगर आप घूमने जाना चाहते हैं और भीड़भाड़ से दूर सुकून वाली जगह जाना चाहते हैं तो आपके लिए अंडमान आइलैंड बेस्ट विकल्प है। बता दें कि कपल्स इस आइलैंड पर हनीमून मनाने के लिए भी जाना काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो दिसंबर से मार्च का महीना सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। दर्शकों को यहां के छोटे- छोटे झरने बेहद आकर्षित करते हैं। बहुत सारे लोगों की य़ह पहली पसंद है।

लक्षद्वीप

भारत का सबसे छोटा द्वीप लक्षद्वीप को कहा जाता है। भले ही यह द्वीप क्षेत्रफल में अन्य आइलैंड के मुकाबले छोटा हो, लेकिन यहां की व्यवस्थाएं बेहद शानदार है। यहां पर आपको अन्य आइलैंड्स के मुकाबले ज्यादा स्वच्छता देखने को मिलेगी। समुद्र का पानी एकदम साफ होने के कारण बिलकुल नीला दिखाई देता है। यहां से कई पर्य़टक मोती भी खरीदकर लाते हैं।

प्रमुख खबरें

Imphal में फिर तनाव, मशाल Rally के दौरान Security Forces से भिड़े प्रदर्शनकारी, जमकर पत्थरबाजी

Indian Ocean में US Navy का बड़ा एक्शन, संदिग्ध Iranian Oil Tanker को रोका, बढ़ा टकराव का खतरा।

Border पर भारत ने किया खतरनाक शेषनाग से धमाका, दहल उठे मुनीर-शहबाज

खोल दो नहीं तो...हॉर्मुज में चीन की एंट्री, ईरान को दिया सख्त आदेश!