बॉलीवुड के ये स्टार किड्स खूबसूरती में दे रहें टक्कर, मेकअप लुक देखकर आप दंग हो जाएंगे

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 20, 2024

बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम एक्ट्रेस जवानी से लेकर 40 से 50 साल की उम्र में भी जलवा बिखेर रही है। बॉलीवुड की इन खूबसूरत मांओं की बेटियों का मेकअप लुक देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एश्वर्या राय की आराध्या से लेकर रवीना टंडन की बेटी राशा तक अपने मेकअप लकु से कहर ढा रही है। इन स्टार किड्स के लुक सामने बड़ी-बड़ी अभिनेत्री कुछ भी नहीं है। आज हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स की उन स्टार किड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो अपनी बेटी को फ्लेक्स करने में बिल्कुल नहीं चुकती हैं। आइए जानते हैं कौन-से 5 स्टार किड्स है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किसी भी इवेंट में हर बार अपनी मां एश्वर्या के साथ नजर आने वाली आराध्या बच्चन जब भी कैमरे के सामने आती हैं। आराध्या अपने लुक से लोगों का दिल जीत लेती है। हाल ही में SIIMA अवार्ड सेरेमनी में आराध्या बच्चन अपनी मां की फोटो क्लिक करते हुए देखा था, जहां दोनों मा-बेटी ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

दरअसल, आराध्या के मेकअप लुक की बात करें तो बच्ची की आंखों में पतला लाइनर और होंठों पर लिप ग्लॉस लगाए प्यारी आराध्या अपनी नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। सिंपल से आदाज में आराध्या किसी बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देने से पीछे नहीं रहती है। 

रवीना की बेटी राशा थदानी 

बॉलीवुड डीवा रवीना टंडन की बेटी राशा थदानी अपने हुस्न से जलवा बिखेर रही है। राशा अपनी मॉम की तरह ही खुद को टिप टॉप रखती है। राशा भी रवीना टंडन की तरह ही आई मेकअप पर ज्यादा फोकस करती हैं। 19 साल की राशा अपने मेकअप लुक से कहर ढा रही है। स्मोकी आई लुक के साथ तहलका मचा रही है। इस लुक को देखकर हर कोई फिदा हो जाएगा

अंजिनी धवन की खूबसूरती लोगों पर कहर ढा रही

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भातीजी अंजिनी ने अपने चाचा के साथ एक फोटोशूट कराया है। बॉलीवुड की नई हसीनाओं को टक्कर देती हैं अंजिनी धवन। कैट आई लुक हो या फिर सादगी आई मेकअप में 19 साल की अंजिनी बाला की खूबसरत लगती है।

पलक तिवारी अपने मां के नक्शे कदम पर चलती

पलक तिवारी अपनी मां की तरह ही सुंदर हैं। 23 साल की उम्र में पलक 19-20 की लगती है। पलक तिवारी अपने मां के नक्शे कदम पर चलती हैं। ये हसीना कभी माथे पर बिंदी लगाएं को कभी ट्रेंडी हेयर स्टाइल में दिखती हैं। पलक नेचुरल ब्यूटी के लिए लाइट फाउंडेशन के साथ ब्लश और काजल का इस्तेमाल करती हैं, जो काफी क्यूट लुक देता है।

24 साल की सुहाना खान जलवा बिखेर रही

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 24 साल की है। इनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। जब नेचुरल ब्यूटी और डस्की स्किन टोन को फ्लॉन्ट करती है तो हर किसी का दिल जीत हैं। सुहाना को अक्सर नो मेकअप लुक के साथ कैप्चर किया जाता है, जो उन्हें और भी खूबसूरत बनाता है। अगर आपका स्किन टोन भी डस्की है तो चेहरे पर यूज होने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट को त्वचा के रंग के हिसाब से ही चुनें। इससे स्किन स्मूथ भी दिखती है और चेहरा नेचुरली ग्लो भी करेगा।

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar