Celebs At Ayodhya । रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल-कैटरीना कैफ तक, ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने ये बॉलीवुड सितारें

By एकता | Jan 22, 2024

अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो चुका है। इस समारोह में फिल्मी जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, रोहित शेट्टी, अमिताभ बच्चन. अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने सहित कई बड़ी हस्तियां इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनीं। इस भव्य समारोह से बॉलीवुड हस्तियों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चलिए देखते हैं-

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं Kangana Ranaut, पुष्प वर्षा के दौरान लगाए Jai Shree Ram के नारे

अभिनेता अमिताभ बच्चन को अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना होते देखा गया था। फिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में एंट्री लेते हुए अमिताभ का वीडियो सामने आया। इसके अलावा उन्हें अभिनेता अरुण गोविल के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। अमिताभ से पहले अभिनेता चिरंजीवी को अयोध्या हवाई अड्डे पर एक चार्टर्ड विमान से उतरते हुए देखा गया था। चिरंजीवी के साथ उनकी पत्नी सुरेखा और बेटे एवं अभिनेता राम चरण भी थे।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंची Kangana Ranaut, हनुमान गढ़ी में की साफ-सफाई

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी और फिल्म निर्माता महावीर जैन भी इस भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारतीय फिल्म उद्योग के दल के साथ मंदिर शहर अयोध्या पहुंचे थे। हेमा मालिनी, रजनीकांत, पवन कल्याण, शंकर महादेवन, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, शेफाली शाह, विपुल शाह, रणदीप हुडा तथा उनकी पत्नी लिन लैशराम, आदिनाथ मंगेशकर, अनु मलिक और सोनू निगम रविवार को ही अयोध्या पहुंच गए थे।

प्रमुख खबरें

NGT का Delhi Govt को कड़ा आदेश: बिना PUCC वाली सरकारी गाड़ियों पर तुरंत Action लें और चालान काटें

Bengaluru से पकड़ा गया 2 करोड़ की धोखाधड़ी का वांछित आरोपी, EOW ने की कार्रवाई

Trump की धमकी के बीच अचानक रूस पहुंचे जयशंकर का धमाका, पुतिन को दिया मोदी का सीक्रेट मैसेज!

Bangladesh में 2024 के जनविद्रोह केस में 3 Journalists को ट्रायल तक जेल में रखने का आदेश