जेब ढीली करने को हो जाइए तैयार, नए साल से ये कार कंपनियां बढ़ा रही हैं अपनी गाड़ियों की कीमत

By अंकित सिंह | Dec 07, 2024

नए साल पर कारों की कीमत में वृद्धि होने वाली है। हुंडई मोटर इंडिया औऱ मारुति सुजुकी ने इसका ऐलान भी कर दिया है। हुंडई मोटर इंडिया ने पूरे लाइनअप में मूल्य सीमा में बढ़ोतरी की घोषणा की है। आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से ब्रांड द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, संशोधित मूल्य सीमा 1 जनवरी, 2025 से लागू की जाएगी। ब्रांड की ओर से पुष्टि की गई है कि हुंडई के सभी मॉडल 25,000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे।  कंपनी ने कहा कि वृद्धि का निर्णय इनपुट लागत, प्रतिकूल विनिमय दर और लॉजिस्टिक्स लागत में वृद्धि के कारण लिया गया है।

इस बीच, हुंडई एकमात्र निर्माता नहीं है जिसने यह कदम उठाया है। मारुति सुजुकी और टाटा जैसी अग्रणी कार निर्माता कंपनियों ने भी यही रास्ता अपनाया। यहां तक ​​कि ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लक्जरी कार निर्माताओं ने भी भारत में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमतों में चार प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की। वाहन विनिर्माता ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन खर्चों के मद्देनजर कंपनी ने जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है। मूल्य वृद्धि चार प्रतिशत तक होने की उम्मीद है और यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने एसयूवी मॉडल और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कीमत बढ़ने की वजह मुद्रास्फीति और कल-पुर्जों की कीमतों में वृद्धि के कारण बढ़ती लागत है। कंपनी ने कहा कि उसने अतिरिक्त लागतों को यथासंभव कम करने का प्रयास किया है। हालांकि, इस वृद्धि का एक हिस्सा ग्राहकों को देना होगा। प्रमुख वाहन कंपनी ने कहा कि विभिन्न एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों में मूल्य वृद्धि तीन प्रतिशत तक होगी। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया जनवरी से अपने वाहनों के विभिन्न मॉडल की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।

Auto News in Hindi and Upcoming Car and Bike Photos on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Houthi Attack Saudi Arabia | सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का सिलसिलेवार हमला! 4 साल के बच्चे समेत 11 नागरिक घायल

Rahul Gandhi ने Ranchi में JPSC अभ्यर्थियों को मदद का आश्वासन दिया, छात्र नेता का दावा

Yogi Adityanath बोले: Kanwar Yatra में बाधा डालने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

Delhi में बारिश के दौरान नाले में गिरा व्यक्ति, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी