Health Tips: बॉडी में जमे टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देंगे ये हेल्दी ड्रिंक्स, डाइट में जरूर करें शामिल

By अनन्या मिश्रा | May 24, 2025

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। यह हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। लिवर को स्वस्थ रखने और उसे डिटॉक्स करने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। ऐसे में अगर लिवर हेल्दी रहता है तो कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। लिवर डिटॉक्सिफिकेशन, मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र का मुख्य अंग है। ऐसे में आप अपने लिवर को हेल्दी रखने और डिटॉक्स करने के लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। यह हेल्दी ड्रिंक्स लिवर को नेचुरल रूप से हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं किन ड्रिंक्स को पीने से लिवर हेल्दी रहता है।

नींबू पानी

इसे भी पढ़ें: Health Tips: बढ़ती उम्र में इन टिप्स की मदद से मैनेज करें ब्लड प्रेशर की समस्या, लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

ऑरेंज जूस

संतरे में भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह लिवर के एंजाइम को एक्टिव करने के साथ बॉडी में जमे हानिकारक पदार्थ को बाहर निकालता है। इसके लिए आपको ताजे संतरे के जूस को बिना चीनी के पिएं। क्योंकि शुगर आपके स्वास्थय को नुकसान पहुंचा सकता है। आप दिन में एक बार इसका सेवन कर सकते हैं।

हल्दी दूध

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जोकि लिवर की सूजन को कम करने में सहायता करता है। साथ ही हल्दी शरीर के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को बढ़ाता है। इसके लिए एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पिएं। आप इसको सुबह या रात को सोने से पहले पी सकते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। हालांकि इसका सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। जिससे कि यह आपको किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचा सके। आप रोजाना सुबह खाली पेट एक कप ग्रीन टी पी सकते हैं। इसमें अल्फा-लिपोइक एसिड पाया जाता है, जो लिवर के एंजाइम को सुधारता है।

खीरे का जूस

खीरे में पानी की अधिक मात्रा होती है और यह लिवर को हाइड्रेट रखता है। यह लिवर को साथ करने के साथ ही शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है। खीरे को पानी को निकालकर ताजे जूस के रूप में पिएं। आप चाहें तो इसमें काला नमक भी मिला सकते हैं। यह टेस्ट को बढ़ाता है और आपको दिन में एक बार इसको जरूर पीना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Aviation Turbine Fuel की महंगाई रोकने को Price Stabilisation Fund पर केंद्र कर रहा विचार

The Batman Part II की शूटिंग फिर अटकी: डायरेक्टर मैट रीव्स ने अचानक लिया ब्रेक, जानें क्या है वजह

Australia के खिलाफ Durban Test में Kagiso Rabada खेलेंगे या नहीं, आखिरी पलों में होगा फैसला

Indore में आरई-2 सड़क से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 8 गिरफ्तार