Tips For Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाने में कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे, आप भी आजमाएं

By अनन्या मिश्रा | Jun 06, 2023

हर महिला के लिए मां बनना उसकी जिंदगी के सबसे अच्छे पलों में से एक होते हैं। हालांकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव भी देखने को मिलते हैं। वहीं बच्चे के जन्म के बाद महिला के जीवन में काफी बदलाव आते हैं। इनमें से सबसे अहम होता है कि बढ़े हुए वजन को कैसे कंट्रोल किया जाए। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान पेट बड़ा हो जाता है। वहीं बच्चे के जन्म के बाद पेट अपनी शेप में वापस आ जाता है। लेकिन पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। जो देखने में काफी अजीब लगते हैं और इससे पेट भी खराब लगने लगता है। 

एलोवेरा जेल

स्किन के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है। बता दें कि एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप अपने स्ट्रेच मार्क्स पर एलोवेरा जेल लगाते हैं तो जल्द ही आपको इन मार्क्स से निजात मिल सकती है।

अंडे और विटामिन ई कैप्सूल

स्ट्रेच मार्क्स हटाने में अंडे और विटामिन ई कैप्सूल का मिश्रण काफी फायदेमंद बताया जाता है। इसके लिए आपको अंडे के सफेद वाले हिस्स में विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर लगाना होता है।

नारियल और बादाम का तेल

नारियल और बादाम तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर पेट के स्ट्रेच मार्क्स पर नियमित रूप से लगाने से आपको जल्द ही फायदा दिखेगा। 

खीरा और नींबू का रस

खीरा और नींबू के रस के मिश्रण को मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाना चाहिए। इसको नियमित रुप से स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए। इसके बाद धो लें।

प्रमुख खबरें

Rajasthan में गुटबाजी राजनीति के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे?

Delhi Court ने इन्फ्लुएंसर Swatantra Bhardwaj को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Good News for LPG Users! सरकार ने घटाया रिफिल बुकिंग समय, अब 25 दिन में मिलेगा Cylinder

Durga Puja विज्ञापन में 11 भुजाओं वाले चित्र पर TMC ने Suvendu Adhikari सरकार को घेरा