Health Tips: सूखी खांसी के लिए रामबाण इलाज हैं ये घरेलू उपाय, जानिए कैसे करना चाहिए सेवन

By अनन्या मिश्रा | Mar 24, 2023

मौसम में होने पर अक्सर हम सभी फ्लू का शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण खांसी आने लगती है। वहीं कई बार यह खांसी कई दिनों तक हमें परेशान करती है। खांसी को रोकने के लिए कोई सीरप या दवा भी असर नहीं दिखाती है। बहुत ज्यादा खांसी आने पर न तो सही से सो पाते हैं और न ही अन्य काम सही से कर पाते हैं। अगर गीली खांसी आती है तो बलगम बनता है। लेकिन सूखी खांसी में बलगम नहीं बनता है।

इसे भी पढ़ें: PCOS diet tips: महिलाओं में यह लक्षण दिखने पर सकता है PCOS, डाइट से करें कंट्रोल

अदरक और नमक

अगर आप भी सूखी खांसी से परेशान हो गए हैं तो अदरक के छोटे से टुकड़े में नमक लगा कर इसे आप अपने दांतों के नीचे दबा लें। इससे अदरक का रस धीरे-धीरे आपके गले तक पहुंचता है। जिससे सूखी खांसी में आराम मिलता है। 5 से 8 मिनट तक आपको इसी तरह से अदरक के टुकड़े का रस लेते रहना है।

काली मिर्च और शहद 

शहद और काली मिर्च के सेवन से भी खांसी से राहत मिलती है। इसके लिए आपको 4 से 5 काली मिर्च लेकर उसका पाउडर बनाना है। इसके बाद इस पाउडर को शहद में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर चटनी की तरह इसका सेवन करें। ऐसा करने से जल्द ही खांसी से राहत मिलेगी।

अदरक और शहद

अदरक और शहद दोनों ही सूखी खांसी के लिए फायदेमंद होते हैं। शहद और अदरक में मुलेठी मिलाकर इसका सेवन किए जाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। अगर आप खांसी से परेशान हैं तो एक चम्मच शहद में अदरक के रस को मिक्स कर इसका सेवन करें। वहीं गले को सूखने से बचाने के लिए मुलेठी की छोटे से टुकड़े को मुंह में रख लें। यह गले की खराश को दूर करने का काम करता है।

गर्म पानी में शहद

आधे गिलास हल्के गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से खांसी में आराम मिलता है। वहीं रोजाना शहद का सेवन किए जाने से सूखी खांसी में राहत मिलती है। रात में गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से गले की खराश दूर होती है।

प्रमुख खबरें

Insurance Sector में बड़ा धमाका, Jio Financial और Allianz की पार्टनरशिप से बदलेगा पूरा खेल।

Online Gaming Industry में बड़ा फेरबदल, New Law के तहत Real Money Games होंगे बैन।

Iran-US टेंशन का Stock Market पर असर, Sensex धड़ाम, पर इन 4 शेयरों ने कराई चांदी ही चांदी

Barcelona के हाथ से फिसला स्टार डिफेंडर, Grimaldo तुर्की क्लब के साथ करेगा Final Deal