महिलाओ के हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये इनरवियर मिस्टेक्स, जानें क्या करें और क्या नहीं

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 07, 2025

भागदौड़ भारी जिंदगी में महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखना ही भूल जाती है। खासकर के कामकाजी महिलाएं और गृहिणी अपनी देखभाल ढंग से नहीं कर पाती है। ऐसे में बॉडी हेल्थ की देखभाल करना भी काफी जरुरी है। आमतौर पर महिलाएं इनरवियर खरीदते समय काफी मिस्टेक करती है, जिससे उनकी बॉडी पर काफी असर पड़ता है। कई महिलओं को तो यह भी नहीं पता होता है कि जो वह इनरवियर पहन रही है उससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। महिलाएं जब भी इनरवियर खरीदें तो इन चीजों का ध्यान जरुर रखें वरना गलत इनरवियर पहनने से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। बॉडी हेल्थ के लिए इनवियर पहनते समय क्या करें और क्या नहीं, इस लेख में हम आपको जरुर बताएंगे। जिससे महिलाएं स्वस्थ और मस्त रहें।

शेपवियर पहनने में गलती


आजकल ज्यादातर वीमेन ट्रेंडी और वेस्टर्न ड्रेसेज पहन रही हैं। इन ड्रेसेज में महिलाओं को फिट और एकदम परफेक्ट लुक चाहिए होता है, इसलिए महिलाएं शेपवियर पहनती है। बेली फैट को छुपाने के लिए महिलाएं शेपवियर पहनती हैं। हालांकि, वह शेपवियर पहनते समय काफी गलतियां कर रही हैं। शेपवियर का छोटा साइज बॉडी को नुकसान पहुंचाता है, वही ज्यादा टाइट अंडरगारमैंट्स से ब्लड ठीक ढंग से फ्लो नहीं कर पाता, जो धीरे-धीरे बीमार करता है।


ब्रा उतारने की आदत


जब महिलाएं ऑफिस के काम बाद थक जाती है तो घर आते ही रिलैक्स फील करने के लिए ब्रा को उतार देती हैं। वहीं रात के समय ज्यादातर महिलाएं

थक कर आराम पाने के लिए ब्रा को उतारना ही बेहतर समझती हैं, जबकि ऐसा करने से ब्रेस्ट धीरे-धीरे अपना आकार खोने लगते हैं, जो शेप को बिगाड़ने का कार्य करते हैं।


रैग्युलर चेंज की आदत नहीं


अधिकत्तर महिलाओं को रोजाना अंडरगारमैंट्स को बदलने की आदत नहीं होती है। आलसीपन के कारण डेली इनरवियर को रैग्युलर चेंज बिल्कुल नहीं करती है। वे एक ही अंडरगारमैंट्स को 2-3 दिन तक पहने रहती है, जिस से न केवल शरीर से दुर्गंघ आती है, बल्कि उन्हें इन्फैक्शन होने का भी डर बना रहता है।


थौंग्स पहनने से हो सकती है इरीटेशन


ज्यादातर महिलाएं को छोटी पैंटी पहनना काफी पसंद होता है, क्योंकि ये काफी अच्छा लुक देती है, इसके साथ ही कपड़ो में से दिखती भी नहीं है। हालांकि अधिकांश थौंग्स सिंथैटिक की बनी होता है, जिससे सैंसिटिव स्किन में इरीटेशन पैदा होने बैक्टीरिया आसानी से पनप जाते हैं।


घटिया फैब्रिक को चूज करना


अधिकत्तर महिलाएं फैशन व स्टाइल के नाम पर गलत फैब्रिक की ब्रा को खरीद लेती हैं। अट्रैक्टिव दिखने के चक्कर में गलत ब्रा फैब्रिक का चयन कर लेती हैं। इसे खरीदते समय मैटीरियल का भी ध्यान रखना भी काफी जरुरी होता है। खराब मैटीरियल के गारमैंट्स शरीर पर रैशेज, ऐलर्जी जैसी प्रौब्लम खड़ी कर सकते हैं। जब भी आप ब्रा खरीदे तो सही फैब्रिक का चयन करें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Naxal आतंक का Countdown शुरू! सिर्फ 8 जिलों में सिमटा, संसद में Nityanand Rai का दावा

IOCL Vacancy 2026: इंडियन ऑयल में 394 पदों पर बंपर भर्ती, Freshers को मिलेगी अच्छी Salary

Women Health Care: 40 के बाद महिलाएं न करें सेहत से खिलवाड़, ये 5 Test बचाएंगे Serious Diseases से

ट्रंप के आगे खामनेई का सरेंडर! न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने पर ग्रीन सिग्नल? US से डील के लिए तेहरान ने बदला अपना रुख