Janmashtami Outfit Ideas: जन्माष्टमी में न्यू लुक के लिए वियर करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले स्कर्ट एंड टॉप, दिखेंगी खूबसूरत

By अनन्या मिश्रा | Aug 13, 2025

जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है और इस खास मौके पर महिलाएं और लड़कियां ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं। ट्रेडिशनल लुक के लिए महिलाएं सूट और साड़ी कैरी करती हैं। लेकिन अगर आप अपने लुक को मॉर्डन टच देना चाहती हैं। तो आप जन्माष्टमी के मौके पर स्कर्ट और टॉप कैरी कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले स्कर्ट और टॉप दिखाने जा रहे हैं। जिसमें आपका लुक काफी मॉर्डन नजर आएगा। वहीं आप इस आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Fashion Hacks: हैवी इयररिंग्स से अब कान नहीं पकेंगे, ये टिप्स दिलाएंगे दर्द से छुटकारा

प्रिंटेड टॉप और स्कर्ट

जन्माष्टमी के खास मौके पर आप प्रिंटेड टॉप और स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। यह ड्रेस मॉर्डन लुक पाने के लिए बेस्ट हैं। इस आउटफिट में प्रिंट करके बेहद खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है। इसको कैरी करने के बाद आपका लुक काफी सुंदर नजर आएगा। प्रिंटेड टॉप और स्कर्ट में आपको कई डिजाइन और कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। आप ऑनलाइन में 3,000 रुपए तक इस ड्रेस को ले सकती हैं। इस आउटफिट के साथ आप चोकर और पर्ल इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंट टॉप और स्कर्ट

न्यू लुक पाने के लिए आप फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट और सिंपल टॉप कैरी कर सकती हैं। यह आउटफिट आपके लुक को स्टाइलिश टच देने का काम करेगा। इस आउटफिट में आप बेहद सुंदर नजर आएंगी। इस आउटफिट को आप जन्माष्टमी के मौके पर कैरी कर सकती हैं। आप आसानी से इस तरह के आउटफिट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से ले सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप झुमके और हैवी नेकलेस कैरी कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Mahua Moitra का Suvendu पर बयान: TMC सांसद ने कहा, सिर्फ़ चटपटी बातें न चुनें, संदर्भ समझें

FIFA WC में Morocco का जलवा! सबसे ज़्यादा जीत और गोल का African Record बनाया

Hormuz Strait पर बढ़ा तनाव: Iran की IRGC Navy की खुली चेतावनी, नए Shipping Route पर होगी सख्त कार्रवाई

Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री