प्यार में पड़ी लेस्बियन महिलाओं ने अपने पति को दिया तलाक, फिर ऐसा क्या हुआ कि पड़ गई नए पार्टनर की जरूरत

By प्रिया मिश्रा | Feb 17, 2022

आपने ये कहावत तो सुनी होगी कि प्यार करने वाले व्यक्ति को सही और गलत में फर्क समझ नहीं आता है। जब कोई प्यार में होता है, तो वह दुनिया की परवाह किए बिना उस एक व्यक्ति के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। प्यार कभी भी और किसी से भी हो सकता है। हाल ही में दो महिलाओं ने एक ऐसी ही लव स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। मिलने से पहले दोनों की शादी हो चुकी थी लेकिन प्यार में पड़ने के बाद उन्होंने अपने-अपने पति को तलाक दे दिया। अब वे अपने लिए दूसरे साथी की तलाश में हैं।

डेली स्टार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अपने रिश्ते को स्वीकार करने के बाद, टोरी और सियोल ने अपने अपने पति को तलाक दे दिया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। वे दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन अब वे चाहते हैं कि एक मर्द इस रोमांटिक रिश्ते को और खास बनाए। टोरी ने कहा कि वे किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में है जो उनके साथ रहे। उनका रिश्ता बहुत जटिल है। पहले तो दोनों को लगा कि वे लेस्बियन हैं और इसी वजह से उसने अपने पति को तलाक दे दिया। लेकिन साथ रहने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे दोनों पुरुषों की तरफ आकर्षित हैं। इसलिए वे अब पार्टनर की तलाश में हैं।

दोनों अपने नए पार्टनर की तलाश में कई कपल बेस्ड इवेंट्स में जाते हैं। लोगों को इन दोनों की कहानी बेहद अजीब लगती है। तो कई लोगों ने उन दोनों से संपर्क करने के लिए कहा। लोग कितनी भी आलोचना करें, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि वे एक-दूसरे के साथ खुश हैं और अब एक साथी की तलाश में हैं।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस