हाथ में है ये रेखा तो लगेगी सरकारी नौकरी, जीवन में कमाएंगे खूब धन-दौलत

By प्रिया मिश्रा | Jul 25, 2022

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हमारी हथेली पर बनी रेखाएँ हमारे भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में कई ऐसी रेखाएं होती हैं जिन्हें देख कर यह पता लगाया जा सकता है कि जातक को सरकारी नौकरी मिलेगी या प्राइवेट। हाथ की रेखाओं को देखकर यह भी पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति को जीवन में उच्च पद प्राप्त होगा और उसकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हाथ की रेखाओं को देखकर जातक की सरकारी या प्राइवेट नौकरी के बारे में क्या पता चलता है -  

इसे भी पढ़ें: श्रावण मास में 'रुद्राक्ष' धारण करने से होंगे यह लाभ, जानें इसकी महत्ता

यदि किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा से शाखा रेखा निकलती हुई बृहस्पति पर्वत की ओर जा रही हो तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की प्रबल संभावनाएं रहती हैं। 

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा गुरु पर्वत की ओर जा रही हो तो ऐसा व्यक्ति एक बड़ा सरकारी अधिकारी बनता है। 

यदि किसी जातक की कुंडली में ग्रहण योग या गुरु चांडाल योग बन रहा हो तो ऐसे लोगों को प्राइवेट नौकरी मिलने की ज़्यादा संभावनाएं होती हैं। 

यदि किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा टूटी-फूटी हो तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी में बाधा आती है। ऐसे लोगों की प्राइवेट नौकरी के प्रबल योग होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में पूजा घर बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

यदि किसी जातक की हथेली में बुध पर्वत (हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे वाला हिस्सा) पर त्रिभुज की आकृति बन रही हो तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी में उच्च पद मिलता है।

यदि किसी जातक के अंगूठे पर चक्र का चिन्ह बन रहा हो तो ऐसे लोग चाहे कोई भी नौकरी करें, उन्हें बहुत धन प्राप्त होता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र

Nagpur से तीन लोग शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी में पकड़े गए