Delhi Best Market: सर्दियों में वूलेन कपड़ों की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये मार्केट, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

By अनन्या मिश्रा | Dec 19, 2023

नवंबर-दिसंबर के महीने से अच्छी खासी ठंड शुरू हो जाती है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए वूलेन कपड़ों की जरूरत होती है। सर्दियों में जैकेट, स्वेटर, शॉल, कैप आदि की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप भी वूलेन कपड़े खरीदने की सोच रही हैं, तो इसके लिए दिल्ली की मार्केट से अच्छी और कौन सी जगह हो सकती है।

तिलक नगर मार्केट 

वूलेन कपड़ों की खरीरदारी के लिए आप तिलकनगर मार्केट भी जा सकती हैं। यहां पर आपको ऊनी कपड़ों का काफी अच्छा कलेक्शन मिल जाएगा। आपको इस मार्केट में बेहद कम दाम यानी कि सिर्फ 100 रुपए में सर्दियों के लिए स्वेटर और जैकेट आदि मिल जाएंगी। इसके अलावा तिलक नगर मार्केट से आप वुलेन पैंट, स्वेटर, जैकेट आदि भी बेहद कम दाम में खरीद सकती हैं। मात्र 300 से 500 रुपए में वूलेन कोट मिल जाएगा। तिलक नगर मार्केट पहुंचने के लिए ब्लू लाइन वाली मैट्रो से जाना होगा। मैट्रो से उतरते ही आपको पूरा बाजार दिख जाएगा।

कमला नगर मार्केट

जाहिर है कि सर्दियों में ठंडी हवाओं से बचने के लिए वूलेन कपड़ों की जरूरत होती है। वहीं ऊनी कपड़े लेने के लिए दिल्ली की मार्केट से अच्छा ऑप्शन भला और क्या हो सकता है। अगर आप भी वूलेन कपड़ों का लेटेस्ट कलेक्शन देखना व लेना चाहती हैं, तो कमला नगर मार्केट आपको निराश नहीं करेगी। यहां पर आपको कम दामों में बेहद अच्छे और स्टाइलिश वूलेन कपड़े मिल जाएंगे। आप इस मार्केट में सिर्फ 1000 रुपए में 4 स्वेटर खरीद सकती हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको यूनिवर्सिटी पर एग्जिट लेना होगा। फिर आगे ऑटो के जरिए आप कमला नगर मार्केट पहुंच सकती हैं। हांलाकि यह मार्केट सोमवार को बंद रहती है।

लक्ष्मी नगर मार्केट

लक्ष्मी नगर मार्केट का नाम तो आप सभी ने सुना होगा। क्योंकि यह दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट में से एक है। इस मार्केट में आपको हर तरीके का सामना मिल जाएगा। वहीं कपड़ों की खरीददारी के लिए इस मार्केट को काफी अच्छा माना जाता है। यहां पर आप शॉल से लेकर जुराब तक खरीद सकती हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको ब्लू लाइन से ट्रैवल करना होगा। फिर मैट्रो से उतरते ही कुछ दूरी पर यह मार्केट लगती है।

मजनू का टीला

आपको बता दें कि दिल्लीवासियों के बीच मजनू का टीला जगह काफी ज्यादा फेमस है। इस स्थान पर एक से बढ़कर एक कई कैफे हैं। जहां पर खाने के लिए बेहद टेस्टी फूड मिलता है। इसके अलावा यह जगह शॉपिंग के लिए भी काफी फेमस है। यहां पर आपको कपड़ों का लेटेस्ट कलेक्शन एकदम किफायती दामों में मिल जाएगा। ऐसे में आप यहां से दिल खोलकर शॉपिंग कर सकती हैं। मजनू का टीला जाने के लिए आपको विधानसभा मेट्रो पर एग्जिट लेना होगा। फिर आगे जाने के लिए आपको मजनू का टीला तक के लिए रिक्शा करना होगा।

प्रमुख खबरें

Indian Army की ट्रेनिंग से तैयार होंगे 60,000 Civil Defence स्वयंसेवक, Drone खतरों पर रहेगा फोकस

Asian Para Games के समापन समारोह में Mona Agarwal और Nishad Kumar संभालेंगे तिरंगा

PNB कंसोर्टियम से 326 करोड़ की धोखाधड़ी, Hyderabad और सिकंदराबाद में ED की रेड

Om Prakash Mathur बने Kerala के 29वें राज्यपाल, Lok Bhavan में ली पद की शपथ