दीपिका पादुकोण से पहले इन शादीशुदा हीरोइनों ने ऑनस्क्रीन इंटिमेट सीन देकर उड़ाये थे लोगों के होश

By एकता | Feb 12, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गहराइयाँ सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काफी बोल्ड किसिंग और इंटिमेट सीन दिए हैं। अभिनेत्री शादीशुदा होने के बाद भी ऐसे सीन करती नजर आ रही हैं, जिसकी कई लोग सराहना कर रहे हैं तो कई इसे गलत बता रहे हैं। आमतौर पर बॉलीवुड में देखा गया है कि शादी के बाद अभिनेत्रियां ऐसे सीन करने से कतराती हैं।

दीपिका पादुकोण के अलावा बात करें तो अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी शादी के बाद बड़े पर्दे पर इंटिमेट सीन देकर खलबली मचा दी थी। शादी से पहले करीना ने फिल्म हीरोइन में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री काफी बोल्ड अवतार में नजर आयी थी। इसके बाद करीना कपूर ने 16 अक्टूबर, 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की। शादी के बाद अभिनेत्री फिल्म तलाश में नजर आयी थी इस फिल्म में उन्होंने एक वेश्या का किरदार निभाया था। अभिनेत्री ने साल 2016 में फिल्म की&का में अपने से 5 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ इंटीमेट सीन और लिप लॉक देकर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। आगे बात करें तो अभिनेत्री ने बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद फिल्म वीरे दी वेडिंग में भी किसिंग सीन दिए थे।

इसे भी पढ़ें: फिल्म गहराइयां में अनन्या पांडे के हैं कई इंटीमेट सीन, कैसा था पापा चंकी पांडे और परिवार का रिएक्शन?


अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 20 अप्रैल 2007 को अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के सालो बाद अभिनेत्री करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में अपने से काफी कम उम्र के अभिनेता रणबीर कपूर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांटिक सीन करती नजर आई थीं। खबरों के मुताबिक, इन बोल्ड सीन की वजह से ऐश्वर्या का उनके ससुराल वालों से विवाद भी हुआ था।

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

प्रमुख खबरें

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ