सुबह खाली पेट भूलकर भी इन लोगों को केला नहीं खाना चाहिए, वरना बिगड़ जाएगी तबियत

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 09, 2024

किसी भी फल को लिमिटेड मात्रा में ही खाया जाए, तो बढ़िया माना जाता है। कई लोग केला को सुबह खाली पेट नाश्ते की तौर पर बनाना शेक, दूध और केला मिलाकर खाते हैं। रोजाना आप काफी समय से केला खा रहे हैं, यह बिना जाने कि यह आपके सेहत के लिए ठीक है या नहीं। आइए आपको बताते हैं खाली पेट केला खाना कितना सही है।

केला को सबसे किफायती फूड है, इसे गरीब से लेकर अमीर भी बड़े शौक से खाते हैं। कई लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए केला का सेवन हद से ज्यादा करते हैं। केला खाने से भरपूर एनर्जी मिलती है और पेट की भूख भी शांत रहती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह हेल्दी नहीं है।

पेट की परेशानी जूझ रहे लोग

जिन लोगों को एसिडिटी या गैस की समस्या रहती है, वो लोग सुबह खाली पेट केला न खाएं। ऐसे में जरुरी है कि आप इसका परेहज करें। वरना पेट की परेशानी बढ़ सकती है। केला में कार्बोहाइड्रेट होता है, इसलिए इसे डाइजेशन में दिक्कतें पैदा कर सकता है। ऐसे में उल्टी, पेट दर्द और कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। यदि आप इसका सेवन करें, तो साथ में दूसरे फूड को शामिल करें।

मोटे लोग 

केला का सेवन मोटे लोगों के लिए ठीक नहीं है। अगर आप इसे खाली पेट सुबह खाते हैं तो नुकसान हो सकता हैं क्योंकि इससे कार्बोहाइड्रेट और कैलोरीज मिल जाती है, जो वेट गेन का कारण बन जाती है। जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है वो सुबह के समय और दिनभर में केवल एक से ज्यादा केला न खाएं।

किस समय खाएं केला

केला खाने का सबसे बेहतर समय दोपहर होता है। क्योंकि इस दौरान अगर आप सुस्त महसूस करते हैं, तो एक केला इंस्टेंट एनर्जी दे सकता है और पेट भी भरा हुआ महसूस करते हैं। देर शाम और रात को इसे न खाएं। 

प्रमुख खबरें

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव