Women's Health: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत तो हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, न करे इन्हें नजरअंदाज

By एकता | May 12, 2022

बढ़ी उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। इन बदलावों को ज्यादातर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। वैसे तो शरीर में उम्र के साथ बदलाव होना सामन्य बात हैं पर कई बार इनकी वजह से चीजें धीरे-धीरे बिगड़ने लगती हैं। महिलाओं को शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान देते रहना चाहिए ताकि आगे चलकर उन्हें कोई गंभीर समस्या का सामना न करना पड़े। जब बदलावों की वजह से कोई समस्या होती है तो आपका शरीर कुछ संकेत देता है जिन्हें आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना है।

इसे भी पढ़ें: चमत्कारी औषधि है तुलसी, इन बीमारियों में अवश्य करें सेवन

- महिलाओं को 'साइलेंट हार्ट अटैक' होने का अधिक खतरा होता है। इसलिए अगर आपको सीने में दर्द, तेज दिल की धड़कन, बाहों, कंधों या जबड़े में दर्द जैसी समस्या हो रही है तो इन्हें नजरअंदाज न करें।

इसे भी पढ़ें: कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप जल्द कर सकती हैं गर्भधारण

- मासिक धर्म में बदलाव यानि पीरियड्स के समय दर्द, फ्लो में भारी परिवर्तन होना पॉलीसिस्टिक अंडाशय या गर्भाशय फाइब्रॉएड जैसी समस्या का संकेत हो सकता है। यह कई बार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी इशारा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के अनुसार इस तरह चुनें केटलबेल का वजन

- अगर बढ़ती उम्र के साथ आपके वजन में हद से ज्यादा बदलाव हो रहा है तो यह थायराइड, डायबिटीज, लीवर की बीमारी या कैंसर का संकेत हो सकता है, इसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।

इसे भी पढ़ें: कम नमक का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं ये बेहतरीन फायदे, दूर होंगी कई समस्याएं

- अगर रात को सोने के बाद आपको जोर-जोर से खर्राटे आने लगते हैं तो यह ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की वजह से हो सकता है। समय पर इसका इलाज नहीं करवाने की वजह से आपको हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती है।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते