Beauty Tips: सावन में ऑफिस से लेकर पूजा तक के लिए परफेक्ट हैं ये स्टाइलिश और कंफर्टेबल Green Suits

By अनन्या मिश्रा | Aug 07, 2026

सावन के महीने में हरे रंग को बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने महिलाएं हरा सूट, हरी साड़ी और हरी चूड़ियां आदि पहनकर अपना पूरा श्रृंगार करती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए इसको अच्छा बताया गया है, लेकिन कुंवारी लड़कियां भी हरे रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव को खुश करती हैं। ऐसे में अगर आप भी हरे रंग के सूट सिलवाने या फिर खरीदने का सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

इसे भी पढ़ें: Hariyali Teej पर अपने लुक को बनाएं ग्लैमरस, ट्राई करें ये 6 Trendy Green Nail Art डिजाइन्स

अनारकली प्रिंटेड सूट

सावन में अगर आप ट्रेडिशनल लुक के साथ एलिगेंट लुक भी पाना चाहती हैं। तो हरे रंग का एंब्रॉयडरी और फ्लोरल प्रिंट वाला सूट परफेक्ट ऑप्शन है। हल्के प्रिंट और खूबसूरत नेक एम्ब्रॉयडरी वाला यह सूट आप पूजा, फैमिली गेट-टू-गेदर, ऑफिस या कैजुअल आउटिंग जैसे हर मौके पर कैरी किया जा सकता है। इससे मैचिंग चूड़ीदार और सिंपल दुपट्टे के साथ कैरी करना चाहिए। इस तरह के सूट के साथ सिल्वर झुमके और मिनिमल हील्स या जूती कैरी करें।

शरारा और शॉर्ट कुर्ता

अगर आप स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वाला शॉर्ट कुर्ता और शरारा सेट आपकी वॉर्डरोब के लिए परफेक्ट है। इसको आप सिर्फ सावन ही नहीं बल्कि किसी भी इवेंट में कैरी कर सकती हैं। प्लीटेड डिटेल वाला फ्लेयर्ड शरारा, खूबसूरत एंब्रॉयडरी और स्लीवलेस डिजाइन इसको ट्रेंडी लुक देते हैं। आप चाहें तो स्लीव्स फुल या हाफ रख सकती हैं। इसको सिल्वर जूलरी और ब्लॉक हील्स के साथ कैरी करें।

बनारसी दुपट्टा विद प्लेन सूट

बनारसी दुपट्टे के साथ प्लेन सूट का कॉम्बो कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाता है। आप थर्ड क्वाटर स्लीव्स या हाफ स्लीव्स वाला कुर्ता लें, स्ट्रैट पैंट्स की बजाए नीचे लेस डिटेलिंग के साथ कट्स वाला टच दें। इससे सूट को स्टाइलिश टच मिलेगा औप सुनहरी जरी से सजा बनारसी दुपट्टा आपके लुक को कंप्लीट करेगा।

कलरफुल फ्लोरल कुर्ती

अगर आप पूरा ग्रीन कुर्ता नहीं पहनना चाहती हैं। तो इस तरह के कलरफुल फ्लोरल कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। इसके बॉटल ग्रीन बेस को रंग-बिरंगे फूलों से डिटेलिंग देकर ब्लू बैलून स्लीव्स शानदार लगेंगी।

हैंडपेंटेंड फ्लोरल सूट

इस तरह के सूट की बात ही अलग होती है। इसको आप एलिगेंट लुक पाने के लिए चुन सकती हैं। कुर्ते का रंग हल्का हो या गहरा, ये आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं। जिस पर कंट्रास्ट में बने फूलों वाला डिजाइन बेहद अच्छा लगे। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा और प्लेन पैंट्स पेयर करके मिनिमल जूलरी कैरी करें।

एम्ब्रॉयडेड शरारा सेट

क्लासी और रॉयल एथनिक लुक पाने के लिए आप हल्के हरे रंग का एम्ब्रॉयडेड शरारा सेट अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। खूबसूरत गोल्डन वर्क, फ्लेयर्ड शरारा और मैचिंग दु्पट्टा आपको एलिगेंट लुक देंगे। हैवी लुक पाने के लिए यह सूट काफी अच्छा ऑप्शन है। इसके कुर्ते, शरारा और दुपट्टे तीनों पर कढ़ाई की गई है। आप इसके साथ चोकर और क्लासी ब्रेसलेट पेयर करके अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

कॉलर कुर्ता

बेसिक कुर्ते में क्लासी लुक पाने के लिए कॉलर वाला कुर्ता पहनें। जिसको बटन डिटेल नेकलाइन के साथ सिंपल बनाया हो। वहीं 3/4 स्लीव्स और कॉलर पर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई है। वहीं बाकी कुर्ते पर सेक्विन एड करके जोड़ी चमक। इसके साथ आप प्लेन हरा दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। बिना ज्यादा एफर्ट्स के सूट में आपको क्लासी लुक मिल जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने बागी TMC सांसदों से कहा, वे क्या कहते हैं, इसकी चिंता न करें, मैं आपके साथ हूँ

Ellora Kailasanatha Temple: एलोरा में भगवान शिव का दिव्य धाम, 7000 मजदूरों की मेहनत से बना Kailasa Temple

Rahul Gandhi ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को Best BJP नेता, क्या Congress में होगी घर वापसी?

#TheTraitors2 का ट्रेलर रिलीज, Karan Johar के रियलिटी शो में दिखेगा सस्पेंस और धोखा