Jr. NTR से लेकर Vijay Sethupati तक... South Industry के ये सुपरस्टार सितारें इस साल करेंगे अपना Bollywood डेब्यू

By एकता | May 12, 2023

साउथ फिल्म इंडस्ट्री एक के बाद एक ऐसी फिल्में रिलीज कर रही हैं, जो हिट होने के साथ-साथ दुनियाभर में नए कीर्तिमान कायम रही हैं। हाल ही में मल्टी स्टारर फिल्म 'आरआरआर' ने ऑस्कर जीतकर साउथ इंडस्ट्री को बॉलीवुड के टक्कर में खड़ा कर दिया। इस फिल्म में सिर्फ साउथ के सुपर स्टार अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर चेहरे जैसे आलिया भट्ट और अजय देवगन भी थे। बाहुबली और केजीएफ जैसी हिट फिल्मों ने दक्षिण इंडस्ट्री का रुतबा काफी बढ़ा दिया था, जिसके बाद बॉलीवुड सितारों ने साउथ फिल्मों का रुख करना शुरू किया। आलिया और अजय के अलावा ऐश्वर्या राय भी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, कृति सेनन और सैफ अली खान जैसे सितारे भी जल्द ही साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाले हैं। इन सब के बीच साउथ इंडस्ट्री के कुछ सितारें ऐसे भी हैं, जो इस धारा के विपरीत तैराकी करने जा रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री के कई जाने माने चेहरे जल्द ही बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में काम करते नजर आने वाले हैं। चलिए बतातें हैं कौन हैं वो सितारें और कौन सी बॉलीवुड फिल्मों में वो नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Parineeti- Raghav Chadha Engagement | परिणीति और आप सांसद राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होने दिल्ली आएंगी प्रियंका चोपड़ा

विजय सेतुपति- साउथ इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार विजय सेतुपति ने हाल ही में अपना ओटीटी डेब्यू किया है। अभिनेता वेब सीरीज 'फर्जी' में शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आए थे। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को काफी प्रभावित किया। ओटीटी के बाद अब विजय जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाते नजर आएंगे। अभिनेता किसी और नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान के साथ फिल्म 'जवान' में अभिनय करते दिखेंगे। इसके अलावा विजय सुपरस्टार अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आएंगे।

बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास- तमिल इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने के बाद अब अभिनेता बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। अभिनेता एसएस राजामौली की फिल्म 'छत्रपति' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म में श्रीनिवास के साथ अभिनेत्री नुसरत भरूचा भी नजर आने वाली हैं। बता दें, पिछले कुछ समय से दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर काफी बार स्पॉट किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इस समय फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इसे भी पढ़ें: Gucci की पहली भारतीय ग्लोबल एंबेसडर बनकर Alia Bhatt ने रचा इतिहास, Cruise 2024 में लेंगी हिस्सा

नयनतारा- साउथ इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली नयनतारा एक बड़ी बजट फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। अभिनेत्री सितम्बर में किंग खान की फिल्म 'जवान' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। बता दें, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और इसके वीएफएक्स पर काम चल रहा है। यह फिल्म पहले जून में रिलीज होने वाली थी, जिसे सितम्बर तक टाल दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल