By रेनू तिवारी | Jul 31, 2019
सोशल मीडिया पर आये दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है... अगर मामला बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़ा हो तो वह सुर्खियों में आ जाता हैं। इस समय सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर करण जौहर के घर की पार्टी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण, जोया अख्तर, विक्की कौशल, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर सहित कई सितारें नशे में टल्ली दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे वीडियो को शेयर करते हुए लिखा 'उड़ता बॉलीवुड'। उन्होंने आगे लिखा कि ये है पर्दे के पीछे की हकीकत, मैं नशे में डूबे इस स्टार्स का कड़ा विरोध करता हूं।
आज कल बॉलीवुड से 36 का आकड़ा ठाने बैठी एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए सेलेब्स पर हमला बोला है।