Men's Health: ये चीजें बुरी तरह प्रभावित करती है पुरुषों की प्रजनन क्षमता, आज से ही शुरू कर दें परहेज करना

By एकता | Jul 05, 2022

ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों के बीच पुरुषों को खुद की सेहत का ख्याल रखने का समय ही नहीं मिलता और इस बात का खामियाजा उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। गलत खानपान और लाइफस्टाइल के चलते कई शारीरिक समस्याएं धीरे-धीरे पुरुषों को अपनी जकड़ में ले लेती हैं। बढ़ती उम्र के साथ यह समस्याएं गंभीर होती जाती है और इसका सीधा असर उनके यौन स्वास्थ्य पर पड़ता है। स्टडीज की माने तो खाने की गलत आदतों और शरीर में पोषण की कमी के चलते पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती जा रही है। इसलिए जरुरी है कि पुरुष वक्त रहते जागरूक हो जाएं और अपनी सेहद पर ध्यान दें। आज के इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जिनकी वजह से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स पुरुषों को सोडियम की अधिक मात्रा वाली खाने की चीजों का सेवन करने से मना करते हैं। सोडियम शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को कम कर देता है, जिसकी वजह से पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है। इसलिए पुरुषों को अचार, सोया सॉस, बेकिंग सोडा जैसी सोडियम की उच्च मात्रा वाली चीजें खाने से परहेज करने को कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Men's Health: बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना पुरुषों को पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये समस्याएं, ऐसे पाएं इनसे छुटकारा

गर्म पानी से नहाना

सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट, पुरुषों को गर्म पानी से नहीं नहाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। कई स्टडीज में सामने आया है कि गर्म पानी से नहाने से स्पर्म काउंट पर असर पड़ता है। दरअसल, कम तामपान में स्पर्म का अच्छा प्रॉडक्शन होता है और गर्म पानी से नहाने की वजह से अंडकोष का तापमान बिगड़ जाता है, जिसका सीधा असर स्पर्म काउंट पर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Husband's Health Care Tips: पति को रखना चाहती हैं स्वस्थ तो इन आदतों को करें उनकी दिनचर्या में शामिल, मिलेंगे सेहत को फायदे

मीट का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स पुरुषों को मीट का सेवन करने से भी परहेज करने की सलाह देते हैं। दरअसल, प्रोसेस्ड मीट में हार्मोनल अवशेष पाए जाते हैं, जो शरीर के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को नुकसान पहुँचता है। इसकी वजह से पुरुषों के यौन स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है।

प्रमुख खबरें

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला

Bishkek में पहलवान Sujit का Mission Gold, 7 साल का सूखा खत्म करने की बड़ी चुनौती।

Kerala, Assam, Puducherry में थमा चुनावी शोर, 9 April को अब जनता करेगी अपना फैसला