साधारण साड़ी में चार चांद लगा देंगे ये ट्रेंडी डिजाइंस वाले चोकर सेट, सबकी निगाहें आप पर होगी

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 07, 2025

किसी भी फंक्शन में महिलाओं को आमतौर पर साड़ी वियर करना सबसे ज्यादा पसंद होता है। साड़ी में हर महिला सुंदर दिखती है। अगर आप भी साड़ी के लुक बेहतरीन करना चाहते हैं, तो आप चोकर सेट पहन सकते हैं, जो काफी स्टाइलिश लुक देते हैं और आप इसमें खूबसूरत नजर आएगी। कुंदन से लेकर पर्ल चोकर सेट को पहनकर आप सबसे सुंदर नजर आएगी, सबकी निगाहें आप पर होगी।

कुंदन वर्क चोकर

अगर आप भी साड़ी में खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो आप कुंदन वर्क चोकर सेट जरुर पहन सकते हैं। इस तरह के चोकर आपके साड़ी लुक में चार चांद लगा देगा। यह आपको कई डिजाइन्स में मिल जाएंगे। जिन्हें आप 300 से 400 रुपये की कीमत खरीद सकते हैं।

पर्ल वर्क चोकर

सिंपल साडी़ को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इस तरह के पर्ल वर्क वाला चोकर स्टाइल कर सकते हैं। यह चोकर आपके स्टाइल को और भी खूबसूरत बना देगा। इस तरह के चोकर आप कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ 300 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकते हैं।

गोल्ड प्लेटेड चोकर

फंक्शन के लिए रॉयल लुक पाना चाहते हैं, तो आप गोल्ड चोकर सेट का चयन कर सकते हैं। गोल्ड प्लेटेड और मोती वर्क में आपको कई सारे डिजाइंस मिल जाएंगे। आप गोल्ड प्लेटेड चोकर बाजार या फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में आसानी से खरीद सकते हैं। यह आपको आसानी से 400 से 500 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख