Sanjay Singh से पहले गिरफ्तार हो चुके हैं AAP के ये दो बड़े नेता, जानें किसके खिलाफ किस मामले में हुई कार्रवाई

By अंकित सिंह | Oct 04, 2023

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को आज प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। वह किसी केंद्रीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले तीसरे आप नेता हैं। उनसे पहले मनीष सिसोदिया को इस साल की शुरुआत में और सत्येन्द्र जैन को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। अप्रैल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी शराब नीति मामले में सीबीआई ने करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी। उनसे उस मामले में एक गवाह के रूप में पूछताछ की गई थी, जिसमें जांचकर्ताओं ने कहा था कि शराब लॉबी को लाभ पहुंचाने के लिए नीति तैयार करने में भ्रष्टाचार शामिल था। उसके बाद से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi: AAP कार्यालय के बाहर BJP का विरोध प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की

सत्येन्द्र जैन

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को पिछले साल मई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने आप नेता को कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह मामला इस आरोप पर दर्ज की गई सीबीआई की शिकायत पर आधारित है कि सत्येन्द्र जैन ने 14 फरवरी, 2015 से 31 मई, 2017 तक विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर चल संपत्ति अर्जित की थी, जिसका वह संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके। जैन फिलहाल चिकित्सा आधार पर जमानत पर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन्हें दी गई अंतरिम जमानत की अवधि 8 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग