गोवा में जारी कांग्रेस संकट को लेकर भाजपा पर बरसे खड़गे, बोले- राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनके पास है विधायकों की कमी

By अनुराग गुप्ता | Jul 11, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस की गोवा इकाई में फूट के आसार दिखाई दे रहे हैं। पार्टी ने माइकल लोबो पर कार्रवाई करते हुए उन्हें विपक्ष के नेता पद से हटा दिया है। कहा जा रहा है कि माइकल लोबो कांग्रेस के 5-7 विधायकों के साथ मिलकर पाला बदल सकते हैं। इसके साथ ही कर्नाटक को लेकर भी बयानबाजी तेज हो गई। गोवा के साथ-साथ कर्नाटक से भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऑपरेशन लोटस को लेकर बयान सामने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में भी कांग्रेस विधायक बदलेंगे पाला? विधायक एमबी पाटिल ने कही ये बात 

कर्नाटक में यह मुमकिन नहीं

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा न सिर्फ गोवा में बल्कि हर जगह ऑपरेशन लोटस चला रही है। उनका लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है और वो लोग पैसे देकर विधायकों को खरीदेंगे। हालांकि सिद्धारमैया ने यह दावा भी किया कि कर्नाटक में भाजपा ऐसा कुछ भी नहीं कर सकती है। वह जेडीएस और अन्य दलों के विधायक खरीद सकती है मगर कांग्रेस के नहीं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी