हिजाब विवाद बेवजह तूल देने की कोशिश की जा रही ---शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 15, 2022

चंडीगढ। भले ही देश भर में हिजाब को लेकर बहस छिडी हो। लेकिन हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर  हिजाब विवाद को महज चुनावी समय में एक मुद्दा मानते हैं व कहते हैं कि यह कोशिश कामयाब नहीं होगी। और इससे कुछ नहीं होने वाला। स्कूल में यूनिफार्म को तो अपनाना ही होगा।  

हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने हिजाब विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिजाब का मामला बेवजह ही उछाला जा रहा है. जब से स्कूलों की शुरुआत हुई है यूनिफार्म का प्रचलन तभी से है ।  उन्होने कहा कि जानबूझकर चुनावी समय में इसे विवाद का रूप दिया जा रहा है।    इसका कोई औचित्य नहीं है।    वहीं उन्होने चुनावी मतदान पर कहा कि मैं खुद उत्तर प्रदेश जाकर आया हूं और वहां देखा है कि वहां एक तरफा भाजपा की लहर चल रही है. वहां बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी ।  क्योंकि जनता समझ चुकी है कि ये ही एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ कहने में नहीं बल्कि करने में विश्वास रखती है।  

 

उन्होने कहा कि उत्तराखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की स्थिति अच्छी है। और वहां भी सरकार बनेगी । उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि वो बोखला कर तरह-तरह के ऐलान कर रहे हैं ।उन्होने कहा कि जिस तरह केजरीवाल ने पंजाब में महिलाओं और 1 हजार रुपए देने की घोषणा कि तो कांग्रेस ने दो हजार रुपए देने की घोषणा कर दी ये सिर्फ ढकोसला बाजी है। पंजाब में कांग्रेस की असलियत यह है कि उनके पास सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे तक नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मार्च माह के अंत तक करवाये जा सकते हैं खेलो इंडिया यूथ गेम्स

उन्होने कहा कि पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी अच्छे मुकाबले में है क्योंकि वहां की जनता समझ चुकी है कि यदि कोई प्रदेश के सिस्टम को ठीक कर सकता है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है. क्योंकि हरियाणा पंजाब के बिल्कुल नजदीक है और पंजाब की जनता ने हरियाणा में हो रहे विकास को देखा है. वहीं उन्होंने कहा कि भूपेंद्र यादव ने उन्हे जानकारी दी है कि मणिपुर में भी उनकी पार्टी की ही सरकार बनने जा रही है उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में वे खुद जाकर आए हैं और वहां 100 फीसदी भाजपा सरकार बनेगी।

प्रमुख खबरें

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी

Delhi Police Crime Branch के दफ्तर पहुंचे CJP नेता सौरव दास, Jantar Mantar मामले में पूछताछ