चंडीगढ़ को पंजाब में ट्रांसफर करने वाले प्रस्ताव को खट्टर ने बताया निंदनीय, बोले- SYL मुद्दा सुलझाने के लिए पहले जाएं SC

By अनुराग गुप्ता | Apr 02, 2022

गुरुग्राम। पंजाब विधानसभा ने चंडीगढ़ को तत्काल राज्य को ट्रांसफर करने की मांग करने वाला प्रस्ताव पारित किया। जिस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान सामने आया है। उन्होंने चंडीगढ़ को पंजाब में ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को निंदनीय बताते हुए कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों की राजधानी है। 

उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा कुछ करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले एसवाईएल मुद्दे को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। हिंदी भाषी क्षेत्र हरियाणा को नहीं दिए गए, जिससे बाकी मुद्दों में देरी हुई। उन्हें कहना चाहिए कि वे हरियाणा को हिंदी भाषी क्षेत्र देने के लिए तैयार हैं।

केजरीवाल पर बरसे खट्टर 

इसी बीच मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस मामले की निंदा करनी चाहिए या फिर उन्हें और पंजाब के मुख्यमंत्री को हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने जो किया है वह निंदनीय है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेताओं की लुधियाना में बैठक, कुछ ने की सिद्धू के लिये अहम भूमिका की मांग

चंडीगढ़ को पंजाब में ट्रांसफर करने वाला प्रस्ताव पारित

पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को चंडीगढ़ को तत्काल प्रभाव से राज्य में ट्रांसफर करने की मांग वाला प्रस्ताव पारित हो गया था। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को भाजपा के अलावा बाकी दूसरी विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन मिला। हालांकि भाजपा के विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद