वे अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहते हैं और हम जनता को सशक्त करना चाहते हैं: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2019

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के महागठबंधन बनाने की कवायद पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि भाजपा देश की सेवा करने के लिए है जबकि दूसरी ओर ‘‘अवसरवादी गठबंधन हैं, वशंवादी पार्टियां’’ हैं। मोदी ने कहा,‘‘वे अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहते हैं लेकिन हम जनता को सशक्त करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ गठबंधन ‘अल्पकालिक’ है और संबंधित दल ये गठबंधन अपने फायदों के लिए कर रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में पांच संसदीय सीटों के बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘अन्य दलों की भांति हम ‘बांटो और राज’ करो के लिए अथवा वोट बैंक बनाने के लिए राजनीति में नहीं हैं। हम यहां हर तरीके से देश की सेवा के लिए है।’’ उन्होंने कहा कि विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले चुनाव भाजपा और देश के लिए अहम है। मोदी ने किसी का नाम लिए बिना कहा,‘‘ एक ओर हमारे पास विकासात्मक एजेंडा है तो वहीं दूसरी ओर अवसरवादी गठबंधन हैं, वशंवादी पार्टियां हैं।’’ 


यह भी पढ़ें: कांग्रेस पूरी क्षमता के साथ उत्तर प्रदेश में लड़ेगी चुनाव: राहुल गांधी

 

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा सवाल किया, ‘‘अगर मोदी इतना खराब है और सरकार काम नहीं कर रही है तो यह गठबंधन क्यों। क्या आपको अपने ऊपर भरोसा नहीं होना चाहिए। वे जानते हैं कि यह काम करने वाली सरकार है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा, किसान और महिलाओं सहित समाज के अनेक वर्गों का भाजपा सरकार के साथ ‘मजबूत संबंध’ है। मोदी का यह बयान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन करने की घोषणा के एक दिन बाद आया है।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत