By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024
नॉर्थ साउंड। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को बारिश से प्रभावित टी20 विश्व कप के सुपर 8 मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में हार से सह मेजबान वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 135 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने जब दो विकेट पर 15 रन बनाए थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था।