वे थूकेंगे और...महाकुंभ में नहीं मुस्लिमों की एंट्री..संतों का बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2025

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत रवींद्र पुरी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ-2025 में गैर-हिंदुओं को दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पुरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मने कहा है कि चाय की दुकानों, जूस की दुकानों और फूलों की दुकानों को उनके लिए अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अगर उन्हें ये दुकानें दी गईं तो वे थूकेंगे और पेशाब करेंगे और हमारे नागा संत कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।

इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat । महाकुंभ 2025 में पहली बार होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल, मन की बात में बोले पीएम मोदी

उन्होंने आध्यात्मिक उत्सव को भारत की विविधता की अभिव्यक्ति के रूप में सराहा, जहां किसी के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं है और सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है। महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता में नहीं है। कुंभ की खासियत इसकी विविधता में भी है. इस आयोजन में करोड़ों लोग जुटते हैं. लाखों साधु-संत, हजारों परंपराएं, सैकड़ों पंथ, कई अखाड़े, हर कोई इस आयोजन का हिस्सा बनता है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प