Delhi में धुंध की मोटी चादर छाई, AQI बहुत खराब श्रेणी में बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

राष्ट्रीय राजधानी बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही और वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह साढ़े आठ बजे से 10 बजे के बीच घने कोहरे को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

दिल्ली में 21 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ जबकि 16 केंद्रों पर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के मुताबिक, आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही और एक्यूआई 452 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, वायु गुणवत्ता को लेकर हालात चिंताजनक बने हुए हैं और एक जनवरी को एक्यूआई के ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका है, जबकि दो जनवरी को यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया जा सकता है। अगले छह दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की आशंका है।

मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 388 दर्ज किया गया था, जो सोमवार के 401 के ‘गंभीर’ स्तर से मामूली सुधार दर्शाता है। आईएमडी के अनुसार, बुधवार को सफदरजंग और आया नगर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।

अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, पालम में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 6.8 डिग्री और रिज क्षेत्र में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नववर्ष के दिन राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi-Dhaka तनाव के बीच Bangladesh PM Tarique Rahman का होगा पहला भारत दौरा, बड़े फैसले संभव

Mahua Moitra का आरोप, देर रात सर्किट हाउस से बेदखली लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला, Lok Sabha Speaker को लिखा पत्र

80वें Independence Day पर Attari-Wagah में भव्य Beating Retreat, देशभक्ति का प्रदर्शन, दिखा BSF का शौर्य

KL Rahul Injury: गॉल टेस्ट में क्रैम्प्स से हुए रिटायर हर्ट, टीम इंडिया की चिंता बढ़ी