Jharkhand में कलाकार से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2024

झारखंड के पलामू जिले में एक महिला कलाकार से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या तीन हो गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विश्रामपुर के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राकेश सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से फरार तीसरे आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया, ‘‘मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय कलाकार से दो मार्च को राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर विश्रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार में उसके तीन सह-कलाकारों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पीड़िता से मुलाकात की। प्राधिकरण ने जिला प्रशासन की मदद से महिला को एक केंद्र में स्थानांतरित किया और उसकी देखभाल के लिए एक ‘केयरटेकर’ भी नियुक्त किया। इस घटना से कुछ दिन पहले ही दुमका जिले में एक विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

प्रमुख खबरें

शोक में डूबा बंगाली सिनेमा! दिग्गज अभिनेता Tamal Roy Choudhury का 80 वर्ष की आयु में निधन, नींद में आया कार्डियक अरेस्ट

Gujarat Titans के नए Batting Coach बने Matthew Hayden, बोले- हम खेल पर दबदबा बनाएंगे

T20 World Cup जीतने पर BCCI का बड़ा ऐलान, Team India पर होगी 131 करोड़ की धनवर्षा

Make in India सिर्फ नारा ! भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक, Russia से खरीद घटाई, France-Israel से रक्षा खरीद बढ़ाई