Encounters in Jammu and Kashmir । 24 घंटों में तीसरी मुठभेड़ की घटना, किश्तवाड़ में सेना का जवान घायल

By एकता | Nov 10, 2024

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूर वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ हुई सेना की मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है। पिछले 24 घंटे में यह तीसरी मुठभेड़ की घटना है। सुदूर वन क्षेत्र से पहले श्रीनगर के जबरवान जंगल में आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई थी। बता दें, दो दिन पहले आतंकवादियों ने दो ग्राम रक्षा रक्षकों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से सेना और पुलिस का आतंकवाद रोधी अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Elections 2024 । महिलाओं, किसानों और युवाओं पर भाजपा का फोकस, Amit Shah ने जारी किया संकल्प पत्र

श्रीनगर में मुठभेड़

श्रीनगर के जबरवान जंगल में हुई मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कश्मीर जोन पुलिस ने 'एक्स' पर लिखा, 'आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर श्रीनगर के जबरवान वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान गोलीबारी हुई।'

प्रमुख खबरें

सुनेत्रा पवार ने Mumbai में बुलाई NCP विधायकों की बैठक, 4 महीने बाद देवगिरि में मंथन

आत्मनिर्भरता रणनीतिक जरूरत, Navy को बाहरी दबावों से मुक्त होना होगा: Admiral Swaminathan

Health Tips: त्योहारों में Dehydration और खराब Diet से बढ़ता है Kidney Stone का खतरा

Oman तट पर भारतीय कमर्शियल जहाज पर हमला, MEA ने की निंदा और तनाव घटाने की अपील की