UP में विकास को नई पहचान देगा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का तीसरा चरण

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 21, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास को नई पहचान देने के लिए गांव-गांव तक बनाई जा रही नई सड़कें बड़ा बदलाव लाने जा रही है। मजरों तक आवाजाही की सुविधा के साथ उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, ग्रामीण जन-जीवन में सुधार आने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। किसानों, विद्यार्थियों, युवाओं के साथ ही साथ समस्त ग्रामवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। किसान को सब्जी, अनाज, दूध इत्यादि को आसानी से मण्डी तक पहुंचाने से उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की खबरें: शराब के संदिग्ध अड्डों पर कार्यवाही जारी, उपमुख्यमंत्री ने महंत नरेंद्र गिरी को दी श्रद्धांजलि 

जहां पहले गांवों तक पहुंचना आसान नहीं था वहीं वर्ष 2017 में योगी सरकार के सत्ता संभालने के बाद से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने नई क्रांति लाने का काम किया है। गांव-गांव में मजरों तक नई सड़क बनने से यूपी निरंतर तरक्की कर रहा है। संचार माध्यम गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं। नई सड़कों के निर्माण से गांव-गांव में एम्बुलेंस और अन्य चिकित्सीय सुविधाएं आसानी से पहुंचने लगीं हैं। इसके साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी आवागमन शुरू होने से आमजन अपने गन्तव्य तक आसानी से पहुंच रहे हैं।

प्रमुख खबरें

नेपाल की जलविद्युत परियोजनाओं में बाढ़ से 933 कर्मी लापता, 600 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका

नेपाल बाढ़ में शवों की शिनाख्त बनी चुनौती, पोखरा अस्पताल में एक शव पर तीन परिवारों ने किया दावा

आरबीआई का खुलासा: बैंकों में 75 प्रतिशत से अधिक व्यक्तिगत जमा 40 साल से ऊपर के लोगों की

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ी