तीसरे चरण का मतदान जारी, 15 राज्यों की जनता कर रही अपने मताधिकार का इस्तेमाल

By अनुराग गुप्ता | Apr 23, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्य एवं 1 केंद्रशासित प्रदेश की 117 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में भाजपा प्रमुख अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (वायनाड सीट) , समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। हालांकि इनके अलावा पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर मैदान में हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 120 उम्मीदवारों में से 20 फीसदी पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, करीब 38 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच ने प्रदेश लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सभी 120 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। एडीआर के प्रदेश संयोजक संजय सिंह ने सोमवार को बताया कि हलफनामों के विश्लेषण के दौरान यह बात सामने आयी है कि 24 (20 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं, जबकि 19 (16 फीसदी) प्रत्याशियों ने खुद पर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं।

प्रमुख खबरें

Anthropic और OpenAI में सुरक्षा चिंताओं पर इस्तीफे, AI की तेज दौड़ जारी

Ganesh Chaturthi पर बप्पा के भोग के लिए 10 आसान तरीकों से बनाएं Sugar Free Modak

Gujarat के व्यक्ति से 1.5 लाख की Cyber Fraud, दिल्ली से DU छात्र समेत 3 गिरफ्तार

बीजेपी को सभी ‘हिजाब’ मंज़ूर नहीं हैं, ऐसा नहीं है, BRICS समिट के लिए झुग्गियों को ढके जाने पर पवन खेड़ा ने केंद्र की आलोचना की