Companies के तीसरी तिमाही के नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2023

शेयर बाजारों की दिशा इस कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में मुख्य रूप से कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुझान और विदेशी कोषों (एफआईआई) के रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उन्होंने कहा कि मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटाने की वजह से भी दलाल पथ पर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस की वजह से यह सप्ताह कम कारोबारी सत्रों वाला होगा। ऐसे में जनवरी माह के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों का निपटान 25 जनवरी यानी बुधवार को होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक रुख में भी उतार-चढ़ाव है और इसमें किसी दिशा का अभाव है। हालांकि, वैश्विक बाजार में किसी भी बड़े उतार-चढ़ाव का असर हमारे बाजारों पर भी पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh में उद्योग के लिए माहौल पहले से बेहतर, निवेश हासिल करने के मजबूत अवसर : एसोचैम

इसके अलावा निवेशकों की निगाह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियों, रुपये और ब्रेंट कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव पर भी रहेगी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘हालांकि, तीसरी तिमाही के नतीजों की शुरुआत कमजोर रुख के साथ हुई है लेकिन हाल में आए आईटी और बैंकिंग क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के परिणाम उत्साहवर्द्धक रहे हैं। आगे चलकर बाजार की दिशा कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों से तय होगी।’’ पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 360.59 अंक या 0.59 प्रतिशत के लाभ में रहा।

प्रमुख खबरें

दोस्त सऊदी के लिए खड़ा हुआ भारत, हूती अटैक पर तगड़ा एक्शन!

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही